नहीं पता चलेगी रिवेंज वीडियो डालने वाले की पहचान

टीम डिजीटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Sun, 06 Mar 2016 06:00 PM IST
सार
Facebook revenge-porn poster 'untraceable'
फोटो : getty images

    विस्तार

    फ़ेसबुक ने हॉलैंड की एक अदालत के उस आदेश को मानने में असमर्थता ज़ाहिर की है जिसमें इस साल की शुरुआत में सोशल मीडिया पर रिवेंज पोर्न वीडियो पोस्ट करने वाले की पहचान जाहिर करने की मांग की गई थी।

    एक अज्ञात यूज़र ने वर्ष 2011 में बनाए गए वीडियो को इस साल जनवरी में फ़़ेसबुक पर पोस्ट करने के कुछ देर बाद अपना अकाउंट और वीडियो डिलीट कर दिए थे। उस वीडियो में नज़र आई महिला ने एमस्टरडम की एक अदालत में फ़ेसबुक के ख़िलाफ़ मुक़दमा कर दिया।

    फ़ेसबुक ने बताया कि किसी अकाउंट को बंद किए जाने के 90 दिन बाद उस यूज़र का डाटा डिलीट कर दिया जाता है।

    मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए फ़ेसबुक ने अपने बयान में कहा, "जब तक हमें यूज़र डाटा के लिए कोई अर्जी मिलती तब तक वह आपत्तिजनक अकाउंट पूरी तरह से डिलीट किया जा चुका था। इसलिए हमारे नियमों और प्रभावी कानूनों के हिसाब से इसके बारे में किसी भी तरह की सूचना हमारे सर्वर से हटा दी गई थी।"

    फ़ेसबुक ने कहा, "हमें पीड़ित की तकलीफ़ से गहरी सहानुभूति है और हम उनकी इस बात से सहमत हैं कि इस तरह की तस्वीरों को फ़ेसबुक से बाहर कर दिया जाना चाहिए।" अदालत ने कहा कि स्वतंत्र विशेषज्ञों को फ़ेसबुक के सर्वर को देखने की इजाज़त दी जानी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि क्या सच में डेटा नहीं ढूंढा जा सकता?

    समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार फ़ेसबुक पर डाले जाने के एक घंटे बाद ही उस वीडियो को हटा लिया गया था लेकिन तब तक इंटरनेट पर उसे कई लोग देख चुके थे।

    वीडियो में 21 वर्षीय युवती और उसके पूर्व बॉयफ्रेंड दिख रहे हैं। जब वीडियो बनाया गया था तो दोनों 18 साल से कम उम्र के थे। युवती के पूर्व-बॉयफ्रेंड ने वीडियो डालने वाला अज्ञात यूज़र होने से इनकार किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें