अपने फोटो के साथ मनचाहे बैकग्राउंड लगाना चाहते हैं तो इनको आजमाएं

Ravi Mishra
बीबीसी हिन्दी/अमर उजाला, पार्टनरRavi Mishra
Sun, 06 Mar 2016 05:02 PM IST
विज्ञापन
Two Best photo editing apps for android

    अपने स्मार्टफ़ोन से जब भी आप कोई तस्वीर लेते हैं तो उसमें आसपास खड़े लोग और तमाम चीज़ों की तस्वीरें भी खिंच जाती हैं।

    ऐसे में आप कैसे ले सकते हैं वो परफेक्ट तस्वीर जो आसपास की चीज़ों को छोड़ केवल आपकी ही फ़ोटो मनचाहे बैकग्राउंड के साथ दिखाए।

    विज्ञापन

    गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐसे ऐप हैं जो इसमें आपकी मदद कर सकते हैं और आपकी तस्वीरों को और यादगार बना सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये ऐप आपके फ़ोटो से बैकग्राउंड में दिख रहे लोगों को निकालकर तस्वीर को बढ़िया दिखाने का काम करते हैं। आइए दो ऐसे ऐप के बारे में बताते हैं जो आपका काम आसान कर देंगे।

    अगर आप फ़ोटो इरेज़र इस्तेमाल करना चाहते हैं तो उसे अपने स्मार्टफ़ोन पर डाउनलोड कर लें। उसके बाद जिस भी हिस्से को अपनी फ़ोटो से हटाना है वो चुन लीजिए और उसके बाद 'इरेज' पर क्लिक कर दीजिए।

    फ़ोटो में बदलाव करते समय फ़ोटो इरेज़र आपको चार विकल्प देगा जिनमें से आप एक चुन सकते हैं। उसके बाद उस फ़ोटो को ये ऐप इस तरह से बना देगा मानो पहले से ही वो परफेक्ट तस्वीर थी।

    चेंज फ़ोटो बैकग्राउंड

    अपने फोटो के साथ मनचाहे बैकग्राउंड लगाना चाहते हैं तो इनको आजमाएं

    " चेंज फ़ोटो बैकग्राउंड" भी कुछ ऐसा ही ऐप है और इससे आप अपने फ़ोटो का पूरा बैकग्राउंड ही बदल सकते हैं। उसके अलावा कई तरह के स्पेशल इफ़ेक्ट आप अपने फ़ोटो पर दे सकते हैं।

    आप फ़ोटो में जो भी बदलाव करेंगे उससे आपके असली फ़ोटो पर कोई असर नहीं होगा क्योंकि वो अलग से सुरक्षित रखा होगा। इसके अलावा आप ऐप के 10 वालपेपर में से एक चुन सकते हैं।

    फ़ोटो के जिस भी हिस्से को आप हटाना चाहते हैं उसके चारों तरफ एक घेरा बना दीजिए। उसके बाद 'साइज' पर क्लिक करना होगा और 'ओके' क्लिक करने के बाद आप अपने फ़ोटो के लिए बैकग्राउंड चुन सकते हैं। अगर फ़ोटो की ट्रांसपेरेंसी को कम या ज़्यादा करना है तो उसके लिए 'opacity' नाम के विकल्प को क्लिक करें।

    और हां, सभी बदलाव करने के बाद अपने फ़ोटो को सेव करना मत भूलिए।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें