गूगल प्ले-स्टोर पर फेसबुक मैसेंजर ने बनाया रिकॉर्ड, पांच बिलियन से ऊपर पहुंचे डाउनलोड्स
फेसबुक ने 2019 में और व्हाट्सएप ने 2020 में प्ले-स्टोर से पांच बिलियन की डाउनलोडिंग का आंकड़ा पार किया था।

विस्तार
लोकप्रिय फेसबुक मैसेजिंग एप फेसबुक मैसेंजर ने गूगल प्ले-स्टोर पर तहलका मचा दिया है। गूगल प्ले-स्टोर पर Messenger ने डाउनलोड का एक दो बिलियन नहीं बल्कि पांच बिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला कंपनी का यह तीसरा एप है। इससे पहले फेसबुक ने 2019 में और व्हाट्सएप ने 2020 में प्ले-स्टोर से पांच बिलियन की डाउनलोडिंग का आंकड़ा पार किया था। इस उपलब्धि को किसी अन्य कंपनी के किसी एप ने अभी तक हासिल नहीं किया है, यहां तक गूगल के एप भी इस मामले में पीछे हैं।
पहले लोगों को प्ले-स्टोर से फेसबुक के एप को डाउनलोड करना पड़ता था लेकिन अब कई फोन में फेसबुक, मैसेंजर और व्हाट्सएप जैसे एप प्री-इंस्टॉल मिल रहे हैं। इसके अलावा कई थर्ड पार्टी स्टोर पर भी फेसबुक के एप मौजूद हैं। ऐसे में आईओएस और एंड्रॉयड के साथ थर्ड पार्टी डाउनलोडिंग को देखा जाए तो फेसबुक के एप डाउनलोड के मामले में जीमेल और यूट्यूब से भी आगे निकलेंगे।
बता दें कि पिछले महीने ही साइबर इंटेलिजेंस कंपनी Group-IB ने फेसबुक मैसेंजर के जरिए हो रहे बड़े स्कैम का पर्दाफाश किया है। ग्रुप आई-बी ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि फेसबुक मैसेंजर के इस स्कैम की शिकार दुनिया के करीब 80 देशों के यूजर्स हुए हैं। इस स्कैम के जरिए दुनियाभर के फेसबुक मैसेंजर यूजर्स को निशाना बनाया जा रहा है।
Group-IB की डिजिटल रिस्क प्रोटेक्शन (DRP) टीम को इस स्कैम के बारे में सबूत मिला है। टीम ने कहा है कि इस स्कैम के शिकार यूरोप, एशिया, नॉर्थ और साउथ अमेरिका के यूजर्स हुए हैं। हैकर्स फेसुबक एप के अपडेटेड वर्जन के नाम पर यह पूरा खेल रहे हैं और यूजर्स से उसकी लॉगिन आईडी और पासवर्ड चोरी कर रहे हैं।
इस साइबर कंपनी ने 1,000 ऐसे फर्जी फेसबुक आईडी की पहचान की है जिनके जरिए फेसबुक मैंसेजर एप का फर्जी अपडेटेड वर्जन लिंक को शेयर किया जा रहा था। इस लिंक पर कोई यूजर्स जैसे ही क्लिक करता है तो उसे एक फर्जी फेसबुक मैसेंजर की साइट पर री-डायरेक्ट कराया जाता है जहां से लोगों के निजी जानकारियां चोरी की जाती हैं।
फेसबुक मैसेंजर के फर्जी लिंक के जरिए आईडी और पासवर्ड लेने के बाद हैकर्स लोगों के फेसबुक अकाउंट में लॉगिन करते थे और फिर उसी आईडी से लोगों को फर्जी मैसेज भेजते थे। यह स्कैम पिछले कई महीनों से चल रहा है।
- हैक हो सकता है Apple AirTags ब्लूटूथ ट्रैकर, रिसर्च में हुआ खुलासा
- PUBG Mobile: अगले महीने इस तारीख को भारत में लॉन्च होगा Battlegrounds Mobile
- Mother's day 2021: जीवन देने वाली अपनी मां को दीजिए कुछ खास, गिफ्ट की पूरी लिस्ट है यहां
- Covid 19: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण अमेजन ने भारत में रोकी प्राइम डे सेल