बड़ी मुसीबत में फेसबुक, अमेरिका के 40 राज्य एक साथ करेंगे केस

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल साइट फेसबुक अक्सर किसी-ना-किसी विवाद में रहती है। कभी डाटा लीक होता है तो कभी किसी राजनीतिक पार्टी को सपोर्ट करने का आरोप लगता है। अब न्यूयॉर्क राज्य के नेतृत्व में अमेरिका के 40 से ज्यादा राज्यों का एक समूह फेसबुक पर एक साथ केस करने जा रहे हैं।
अविश्वास उल्लघंन जांच और गोपनीयता की सुरक्षा न रखने के मामले में यह कार्रवाई की जाएगी। इस साल किसी बड़ी टेक कंपनी को घेरना का यह दूसरा मामला है। इससे पहले अक्टूबर में जस्टिस डिपार्टमेंट ने गूगल पर केस किया था। अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन के कमिश्नरों की बुधवार को हुई बैठक में प्रशासनिक जज या कोर्ट में केस दायर करने पर चर्चा हुई।
फेसबुक पर एक आरोप अक्सर लगता रहा है कि वह छोटे विरोधियों को बड़ी राशि देकर खरीदता है। 2012 में इंस्टाग्राम और 2014 में व्हाट्सएप से सौदा इसके प्रमुख उदाहरण हैं। फेसबुक सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कांग्रेस की पूछताछ में इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के विवादास्पद अधिग्रहण का बचाव किया था उन्होंने कांग्रेस को बताया कि उक्त सोशल मीडिया दिग्गज ने इन दोनों तुच्छ ब्रैंड्स को विस्तार कर पावरहाउस में बदलने में मदद दी।
वहीं फेसबुक के खिलाफ एच-1बी वीजाधारकों का पक्ष लेने को लेकर भी एक मुकदमा दर्ज हुआ है। अमेरिकी सरकार के कहना है कि फेसबुक अप्रवासी श्रमिकों की मदद कर उन्हें उच्च वेतनमान पर रखती है जबकि अमेरिकी लोगों को मौका नहीं देती है।