Amazfit GTR 2 सीरीज की तीन स्मार्टवॉच इसी महीने भारत में होंगी लॉन्च

Amazfit भारत में अग्रणी स्मार्ट वियरेबल ब्रांड इस दिसंबर में जीटी 2 सीरीज के साथ स्मार्ट घड़ियों के नए मॉडल पेश करने की तैयारी में है। इस महीने अमेजफिट भारत में तीन नए स्मार्टवॉच लॉन्च करेगी जिनमें GTR2, GTS2 और GTS2 मिनी शामिल हैं। GT 2 सीरीज की इन वॉच में हर्ट रेड मॉनिटर, बल्ड ऑक्सीजन मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इन स्मार्टवॉच में एक्टिविटी ट्रैकर के साथ-साथ वर्क आउट के दौरान कैलोरी बर्न आदि को भी ट्रैक करने का फीचर है।
खास बात यह है कि इन स्मार्टवॉच में अमेजन एलेक्सा इन-बिल्ट रूप से है। ऐसे में आप अपनी जीटी 2 सीरीज की वॉच को वॉयस कंट्रोल भी कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि वॉच में दिया गया अमेजन एलेक्सा बिना इंटरनेट भी काम करेगा। GT 2 सीरीज के तहत 17 दिसंबर 2020 को अपना GTR2 लॉन्च होगी। इस सीरीज की वॉच की बैटरी को लेकर कंपनी ने एक सप्ताह के बैकअप का दावा किया है।
ये भी पढ़ें: Amazfit BIP U Review: फिटनेस बैंड की कीमत में एक बढ़िया स्मार्टवॉच
बता दें कि पिछले महीने ही कंपनी ने Amazfit Bip U को भारत में लॉन्च किया है। Amazfit Bip U एक बजट स्मार्टवॉच है जिसमें 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स और स्ट्रेस मॉनिटरिंग के साथ ब्लड ऑक्सीजन सेंसर जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर नौ दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Amazfit Bip U में 1.43 इंच की कलर TFT LCD एचडी डिस्प्ले है। हुआमी की यह स्मार्टवॉच ब्लैक, ग्रीन और पिंक तीन कलर वेरियंट में उपलब्ध है।
इस वॉच को एंड्रॉयड के साथ-साथ आईओएस पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। Amazfit Bip U को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। यह वॉच 5 ATM वाटर रेसिस्टेंट है यानी यह 50 मीटर गहरे पानी में जाने पर भी खराब नहीं होगी। इस वॉच पर आपको कॉलिंग से लेकर फोन पर आने वाली सभी तरह की नोटिफिकेशन मिलेंगी। वॉच के साथ तीन इन-बिल्ट फेस वॉच मिलती हैं, जबकि आप 50 से अधिक वॉच फेस डाउनलोड कर सकते हैं।
- अब भारत में बनेंगे मोबाइल पार्ट्स, TATA ग्रुप तमिलनाडु में लगाएगा प्लांट!
- Ambrane Pulse Review: 2,799 रुपये की स्मार्टवॉच जो ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड ऑक्सीजन तक बताती है
- अमेरिका और जापान के बाद भारतीय कंपनियों पर होता है सबसे ज्यादा साइबर अटैक
- TECNO POVA स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, Helio G80 प्रोसेसर के साथ मिलेगी 6000mAh की बैटरी