Realme X50 Pro को मिलने लगा Realme UI 2.0 का अपडेट

रियमली ने एक लंबे इंतजार को खत्म करते हुए Realme X50 Pro यूजर्स के लिए Realme UI 2.0 का अपडेट जारी कर दिया है जो कि एंड्रॉयड 11 पर आधारित है। खास बात यह है कि Realme UI 2.0 का अपडेट भारतीय यूजर्स को भी मिलने लगा है। बता दें कि रियलमी ने इसी साल सितंबर में Realme UI 2.0 को पेश किया था। नए अपडेट के साथ बग को फिक्स भी किया गया है।
Realme UI 2.0 का अपडेट धीरे-धीरे Realme X50 Pro के यूजर्स को मिल रहा है और जल्द ही सभी यूजर्स को इसका अपडेट मिल जाएगा। Realme ने कहा है कि नए अपडेट के बाद Realme X50 Pro शुरुआती दिनों में थोड़ा स्लो हो सकता है। कुछ दिनों बाद एक नए अपडेट के बाद फोन ठीक हो जाएगा। फोन के सेटिंग्स मीनू में जाकर आप अपडेट चेक कर सकते हैं।
Realme UI 2.0 के फीचर्स
रियलमी कम्यूनिटी फोरम पर दी गई जानकारी के मुताबिक Realme UI 2.0 का अपडेट एंड्रॉयड 11 पर आधारित है और इसका वर्जन RMX2076PU_11.C.16 है। नए अपडेट के बाद यूजर्स खुद से अपना वॉलपेपर तैयार कर सकेंगे। नए अपडेट के साथ थर्ड पार्टी एप के आइकन का भी सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा डार्क मोड भी मिलेगा। Realme UI 2.0 के साथ यूजर्स को किसी टेक्स्ट, फोटो और फाइल को ड्रैग करने का भी फीचर मिलेगा।
बता दें कि इसी साल फरवरी में रियलमी ने भारत में अपना सबसे महंगा और पहला 5जी स्मार्टफोन Realme X50 Pro 5G लॉन्च किया था। Realme X50 Pro 5G में क्वॉलकॉम का लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 5जी को भी सपोर्ट करता है। इस फोन में 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा।
इस फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 650 दिया गया है। इस फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें से मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिलेगा और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर है। फोन में डुअल सेल्फी कैमरा है जिसमें 32 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल के लेंस शामिल हैं। कैमरे के साथ 20x हाइब्रिड जूम मिलेगा। फ्रंट में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा जिनमें 32 और 8 मेगापिक्सल के लेंस शामिल हैं।
- Amazfit GTR 2 सीरीज की तीन स्मार्टवॉच इसी महीने भारत में होंगी लॉन्च
- अब भारत में बनेंगे मोबाइल पार्ट्स, TATA ग्रुप तमिलनाडु में लगाएगा प्लांट!
- Ambrane Pulse Review: 2,799 रुपये की स्मार्टवॉच जो ब्लड प्रेशर से लेकर ब्लड ऑक्सीजन तक बताती है
- TECNO POVA स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, Helio G80 प्रोसेसर के साथ मिलेगी 6000mAh की बैटरी