एंड्रॉयड यूजर्स के लिए फेसबुक लाइव फीचर शुरू

करीब एक महीने का वक्त लेने के बाद फेसबुक का लाइव टैब फीचर अब एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं को मिलना शुरू हो गया है।
अप्रैल में सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने लाइव वीडियो घोषणा की थी, कंपनी ने लाइव वीडियो के लिए एक समर्पित पेज पेशकश करने की तैयार की है।
एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं को स्क्रीन के केंद्र में लाइव टैब दिखाई देने लगा है। लाइव विकल्प पर क्लिक करने पर यूजर्स सीधे वीडियो के एक स्क्रॉल पेज पर जा सकते हैं। फीड देखने वाला कोई भी यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया और टिप्पणी वास्तविक समय में कर सकता है।
जानिए क्या है फेसबुक लाइव फीचर
फेसबुक टिप्पणी के तौर पर दर्शकों के Love, Haha, Wow, Sad or Angry और एनिमेटेड रिएक्शन दे सकते हैं।
फेसबुक का कहना है कि हमने देखा है कि औसतन लोगों को गैर लाइव वीडियो की तुलना में लाइव वीडियो तीन गुना अधिक देखना पसंद करते हैं।
बीबीसी न्यूज के मुताबिक लाइव वीडियो फीड अलग कैटगरी में दिखाई देगी जैसे वर्ल्ड न्यूज, फनी, फूड और पॉलिटिक्स है। उपयोगकर्ताओं अपनी प्राथमिकताओं के साथ इन विषयों से जोड़ सकते हैं।