बहुत जल्द आपको मिलने वाला है फेसबुक लाइव, जानिए क्या है यह

हाथ में स्मार्टफ़ोन लेकर अब आप दुनिया में किसी को भी अपने बारे में बता सकते हैं। फ़ेसबुक लाइव के लॉन्च होने के बाद अब ऐसा करना बहुत आसान हो गया है। फ़ेसबुक लाइव अगर आपको अब भी नहीं दिख रहा है तो किसी भी दिन आपको इसका आइकॉन फ़ेसबुक पर लॉग इन करने पर दिखाई देगा।

इस साल वीडियो स्ट्रीमिंग की पहुंच इंटरनेट पर तेज़ी से बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए फ़ेसबुक लाइव को इस्तेमाल करने का तरीक़ा जानना बहुत ज़रूरी है। आइए हम बताते हैं इसके तरीक़े। किसी का जन्मदिन हो, या शाम में दोस्तों की पार्टी। परिवार या दोस्त एक जगह जुटते हैं। पर कई लोग वहां नहीं होते। तो ऐसे लोगों के लिए आप पूरी कार्यक्रम ब्रॉडकास्ट कर सकते हैं।

अब HD कैमरा वाले स्मार्टफ़ोन के कारण पिक्चर और आवाज़ की क्वालिटी के बारे में भी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, 4जी नेटवर्क उसे कहीं भी ले जा सकता है। यूट्यूब की तरह ही फ़ेसबुक आपके वीडियो कलेक्शन के लिए एक टैब तैयार कर रहा है। ठीक जैसे आप वीडियो के लिए यूट्यूब सर्च करते हैं अब आप फ़ेसबुक पर भी ऐसे ही सर्च कर सकेंगे।