टॉप टेन टिप्स ताकि आपका फेसबुक रहे सुरक्षित

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Fri, 22 Apr 2016 09:02 PM IST
विज्ञापन
Top 10 Tips To Stay Safe on Facebook
फेसबुक के लिए टिप्स

    कई बार न चाहते हुए भी अंजाने लोग फेसबुक फ्रेंडलिस्ट का हिस्सा हो जाते हैं। गलती से एड बटन दबने या फिर अवेयरनैस की कमी से ऐसा होता है। ये सही मौका है फ्रेंडलिस्ट को दुरुस्त करने का। उन लोगों को तुरंत अनफ्रेंड करें जिनसे आपका कोई वास्ता नहीं। इससे आप अनचाही टैगिंग और घटिया पोस्ट से बचेंगे।

    सहूलियत के हिसाब से इसे बनाइए
    सहूलियत के हिसाब से इसे बनाइए

    फेसबुक सेटिंग में जाइए और अपनी सहूलियत के हिसाब से इसे बनाइए। आप चाहते हैं कि आपकी पोस्ट सार्वजनिक न रहकर निजी रहे। आपके खास दोस्त या परिवार वाले ही पोस्ट देखें और शेयर कर पाएं तो सेटिंग चेंज करने में देर न करें।

    फेसबुक के लिए टिप्स
    फेसबुक के लिए टिप्स

    ये जानना बेहद जरूरी है कि आप फेसबुक पर क्या चाहते हैं। अपनी तस्वीरें शेयर करना चाहते हैं या वाकई गंभीर मुद्दों पर बात करना या गंभीर लोगों से कनेक्ट होना चाहते हैं। कन्फ्यूजन को दूर करें। अनचाहे एप्लीकेशन, पेज को लाइक करने से भी बचें। इससे आप अपना इटरनेट डेटा भी बचा पाएंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें