Facebook हटा रहा वह फीचर जिससे आप करते हैं बहुत नफरत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Nov 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
Facebook is killing a feature you hated
Facebook

    Facebook लगातार अपने यूजर्स को नए फीचर्स दे रहा है ताकि उसके प्लेटफॉर्म पर यूजर्स की इंगेजमेंट ज्यादा-से-ज्यादा रहे। इसी कड़ी में फेसबुक अब एक ऐसे फीचर को हटा रहा जिससे आप सबसे ज्यादा नफरत करते हैं। इसकी जानकारी फेसबुक ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में दी है।

    इस फीचर के हटने के बाद आप कहेंगे, 'शुक्रिया फेसबुक'

    Facebook
    Facebook

    दरअसल फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में ऐप इनवाइट फीचर को हटाने की घोषणा की है। दूसरे शब्दों में कहें तो अभी तक आपको कैंडी क्रश सागा जैसे तमाम ऐप के इनवाइट मिलते, वे अब नहीं मिलेंगी, क्योंकि फेसबुक थर्ड पार्टी ऐप इनवाइट को बंद कर रहा है। थर्ड पार्टी ऐप के नोटिफिकेशन को यूजर्स कई बार ब्लॉक भी करते थे और कई बार उसे हाइड करते थे।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Facebook ने किया बड़ा बदलाव, डिलीट नहीं कर पाएंगे पोस्ट

    थर्ड पार्टी ऐप नोटिफिकेशन बंद करने के अलावा फेसबुक थर्ड पार्टी ऐप पेज लाइक बटन भी बंद करेगा। अब आप किसी अन्य ऐप से किसी वेबसाइट या किसी ऐप के फेसबुक पेज को लाइक नहीं कर पाएंगे। उसके पेज को लाइक करने के लिए आपको फेसबुक पर ही जाना होगा। वैसे इन दोनों फीचर्स की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है। 6 फरवरी 2018 के बाद ये दोनों फीचर बंद हो जाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें