नए iPhone में मिलेगा 5G का सपोर्ट, Intel के साथ Apple ने की पार्टनरशिप: रिपोर्ट

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 17 Nov 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
Apple working with Intel for 5G modems for future iPhones
Apple working with Intel for 5G

    4G के बाद अब 5जी चर्चा जोरों पर हैं। कई कंपनियां 5जी टेक्नोलॉजी पर काम भी कर रही हैं।

    अभी हाल ही में यूरोप की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी डोएच टेलीकॉम (Deutsche Telekom) ने 5जी एंटीना पेश किया है। कंपनी ने कहा था कि 2020 तक इसे ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब खबर है कि Apple 5जी आईफोन के लिए Intel के साथ काम कर रही है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः WhatsApp में ऑडियो मैसेज भेजना अब मजेदार, आने वाला है यह फीचर

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Apple ने 5जी सपोर्ट वाले आईफोन के लिए Intel के साथ पार्टनरशिप की है। इस रिपोर्ट को इसलिए भी सही माना जा रहा है कि क्योंकि हाल ही में इंटेल ने अपने एक बयान में कहा है कि उसने 5जी तकनीक डेवलप कर लिया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि साल 2018 में लॉन्च होने वाले आईफोन में इंटेल का 5जी मोडेम लगा होगा।

    ये भी पढ़ेंः  ये है दुनिया के पहले 5जी स्मार्टफोन की पहली झलक

    बता दें कि चिपसेट निर्माता कंपनी क्वॉलकॉम भी 5जी पर काम कर रही है। अभी हाल ही में एक स्मार्टफोन की फोटो सामने आई थी जिसके बारे में दावा किया जा रहा था कि फोन को क्वॉलकॉम ने बनाया है और यह फोन दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन है। वहीं कुछ दिन पहले एप्पल ने कहा था कि कंपनी नए आईफोन क्वॉलकॉम के सपोर्ट के बिना लॉन्च होंगे। हालांकि एप्पल ने इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें