दो घंटे तक ठप रहे फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर, कई देशों के यूजर्स ने की शिकायत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 19 Nov 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
Facebook Instagram and Messenger Outages acrross the world Reported by Users
Facebook Instagram and Messenger - फोटो : social media

    फेसबुक के स्वामित्व वाले तीन बड़े एप फेसबुक, इंस्टाग्राम और फेसबुक मैसेजेंर के ठप होने की खबर है। अमेरिका और ब्रिटेन समेत दुनियाभर के कई यूजर्स ने ट्विटर पर इसकी शिकायत की है। एप आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर (Downdetector) के मुताबिक फेसबुक का पूरा नेटवर्क ठप नहीं हुआ था।

    रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के कई हिस्सों में इसकी सेवाएं बाधित रहीं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 63 फीसदी लोगों ने ब्लैकआउट की शिकायत की है, जबकि 19 फीसदी लोगों को लॉगिन करने में दिक्कत हुई है और 16 फीसदी यूजर्स के न्यूज फीड में दिक्कत थी। हालांकि अभी भी कई लोगों को फेसबुक, मैसेजेंर और इंस्टाग्राम के साथ समस्या आ रही है।

    विज्ञापन
    दो घंटे तक ठप रहे फेसबुक, इंस्टाग्राम और मैसेंजर, कई देशों के यूजर्स ने की शिकायत

    एक यूजर ने इसकी शिकायत करते हुए लिखा, 'फेसबुक हमेशा हैक हो जाता है और अब काम ही नहीं कर रहा है। फेसबुक इस पर काम क्यों नहीं करता। मैं अपने फेसबुक अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रहा हूं, क्योंकि यह डिसेबल है।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें