Facebook ने कर दिया समाधान, अब मार्क जुकरबर्ग को कर सकेंगे Block

फेसबुक पर कई बार हम किसी से परेशान होकर उसे ब्लॉक कर देते हैं, लेकिन दुनिया के लोग फेसबुक के फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान ऐसे हैं जिन्हें आप फेसबुक पर ब्लॉक नहीं कर सकते थे। वहीं फेसबुक ने अब आपकी इस परेशानी को दूर कर दिया है। अब आप मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला चान को फेसबुक पर ब्लॉक कर सकते हैं।
दरअसल इससे पहले इन दोनों की फेसबुक प्रोफाइल को आप ब्लॉक नहीं कर सकते थे। ब्लॉक करने पर ‘ब्लॉक एरर’ का मैसेज मिलथा था और मैसेज में लिखा होता था, "This profile can’t be blocked for now" (यह प्रोफाइल ब्लॉक नहीं की जा सकते)।
ये भी पढ़ेंः WhatsApp के 7 ट्रिक नहीं जानते हैं तो व्हाट्सऐप चलाना बेकार है
हालांकि अगर आप ये सोच रहे हैं कि ऐसा इसलिए किया गया होगा क्योंकि मार्क जुकरबर्ग दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट के बॉस हैं, तो आप गलत हैं। ऐसा घमंड या सिस्टम में किसी प्रकार की खामी के कारण भी नहीं हो रहा, बल्कि यह फीचर है जो तब एक्टिवेट होता है जब बड़ी संख्या में यूजर्स किसी एक प्रोफाइल को ब्लॉक करने लगते हैं।