व्हाट्सएप में आ रहा काम का फीचर, आईफोन में ले सकेंगे एंड्रॉयड एप का चैट बैकअप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 06 Apr 2021 04:08 PM IST
सार

रिपोर्ट के साथ एक स्क्रीनशॉट भी सामने आई है जिसमें आईफोन के व्हाट्सएप में चैट हिस्ट्री बैकअप के लिए एक पॉपअप नोटिफिकेशन दिख रहा है।

विज्ञापन
WhatsApp Testing Chat History Migration Between Android and iOS Devices
whatsapp update - फोटो : wabetainfo

    विस्तार

    व्हाट्सएप में एक कमाल का फीचर आ रहा है। यदि आपको भी इस बात से शिकायत है कि जब आप एक आईफोन खरीदते हैं और एंड्रॉयड फोन के व्हाट्सप चैट को आईफोन में बैकअप नहीं ले पाते हैं तो यह खबर आपके लिए है। WhatsApp अब एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके बाद आप अपने एंड्रॉयड फोन के व्हाट्सएप चैट को एपल के आईफोन पर आराम से बैकअप ले सकेंगे। इससे पहले एक थर्ड पार्टी एप के जरिए यह काम होता था।

    WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक एंड्रॉयड से आईओएस में चैट हिस्ट्री माइग्रेशन का फीचर एक अपडेट के जरिए मिलेगा, हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि इसका अपडेट कब आएगा। रिपोर्ट के साथ एक स्क्रीनशॉट भी सामने आई है जिसमें आईफोन के व्हाट्सएप में चैट हिस्ट्री बैकअप के लिए एक पॉपअप नोटिफिकेशन दिख रहा है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक जैसे ही कोई यूजर अपने व्हाट्सएप अकाउंट को दूसरे ऑपरेटिंग सिस्टम से लिंक करेगा, ठीक उसी समय उसे एक नए एप में अपग्रेड करने और डाटा माइग्रेशन के लिए पॉपअप नोटिफिकेशन मिलेगा। चैट हिस्ट्री माइग्रेशन का यह फीचर मल्टी डिवाइस सपोर्ट का ही एक हिस्सा है। WABetaInfo ने इस फीचर को लेकर पिछले साल भी जानकारी दी थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इससे पहले हाल ही में WABetaInfo ने अपनी एक रिपोर्ट में यह भी कहा था कि जल्द ही व्हाट्सएप वेब के लिए मोबाइल एप का इंटरनेट से कनेक्ट होना जरूरी नहीं होगा यानी यदि आपके फोन का व्हाट्सएप इंटरनेट से कनेक्ट नहीं है तब भी आप वेब वर्जन पर व्हाट्सएप इस्तेमाल कर सकेंगे, हालांकि ये दोनों फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग में हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें