फेसबुक ने म्यांमार सेना से जुड़े सभी खातों और विज्ञापनों पर लगाया बैन

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, अमर उजाला, नाएप्यीडॉप्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 Feb 2021 12:36 PM IST
विज्ञापन
Facebook Bans All Myanmar Military Linked Accounts and Advertisements
Facebook - फोटो : social media

    सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह एक फरवरी को म्यांमार की सत्ता पर सेना के कब्जे के मद्देनजर सेना से जुड़े सभी खातों और उसके कब्जे वाली कंपनियों के विज्ञापनों पर रोक लगा रही है। फेसबुक ने एक बयान में कहा कि वह म्यांमार में तख्तापलट के बाद के हालात को ‘‘आपातकाल’’ समझती है और यह प्रतिबंध ‘‘घातक हिंसा’’ समेत तख्तापलट के बाद हुई घटनाओं के मद्देनजर लगाया गया है।

    कंपनी तख्तापलट के बाद से सेना के नियंत्रण वाले मयावाड्डी टीवी और सरकारी टेलीविजन प्रसारक एमआरटीवी समेत सेना से जुड़े कई खातों को पहले ही प्रतिबंधित कर चुकी है। फेसबुक के मालिकाना हक वाले इंस्टाग्राम ने भी यह प्रतिबंध लगाया है।

    विज्ञापन

    फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंचों को 2017 में काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। उस समय मानवाधिकार समूहों ने आरोप लगाया था कि उसने म्यांमार के मुस्लिम रोहिंग्या अल्पसंख्यकों के खिलाफ नफरत पैदा करने वाली सामग्रियों को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए। जुंटा ने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया मंच को बाधित करने की कोशिश की है, लेकिन उसके प्रयास निष्प्रभावी रहे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें