आस्ट्रेलिया में कानून में संशोधन पारित, गूगल, फेसबुक को समाचारों के लिए करना होगा भुगतान

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, अमर उजाला, कैनबराप्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 Feb 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
Australia Passes Landmark Law Requiring Tech Firms to Pay for Content
facebook GOOGLE

    आस्ट्रेलिया की संसद ने कानून में संशोधन पारित कर दिया है जिसके बाद डिजिटल क्षेत्र की बड़ी कंपनियों गूगल और फेसबुक को समाचार के लिए उचित भुगतान करना होगा। यह कानून प्रभाव में आने के लिए तैयार है। हालांकि, कानून के निर्माताओं का कहना है कि डिजिटल कंपनियों को मीडिया क्षेत्र में समझौते करने में अभी कुछ समय लगेगा।

    आस्ट्रेलिया की संसद ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को न्यूज मीडिया बारगेनिंग कोड में संशोधन को पारित कर दिया। इस संबंध में ट्रेजरर जोश फ्रेडेनबर्ग और फेसबुक के कार्यकारी प्रमुख मार्क जुकरबर्ग के बीच मंगलवार को सहमति बनी थी।

    विज्ञापन

    कानून का मसौदा तैयार करने वाले प्रतिस्पर्धा नियामक रॉड सिम्स ने कहा कि उन्हें इस बात को लेकर प्रसन्नता है कि इस संशोधित कानून से बाजार का असंतुलन दूर होगा। इससे आस्ट्रेलियाई समाचार प्रकाशकों और इंटरनेट तक पहुंच रखने वाली दो कंपनियों के बीच असंतुलन दूर होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सिम्स ने आस्ट्रेलियाई प्रसारण निगम से कहा, ‘‘सभी संकेत अच्छे हैं।’’ गूगल पहले ही आस्ट्रेलिया के प्रमुख समाचार व्यवसाय के साथ हाल ही में समझौते कर चुका है। इनमें नयूज कार्प और सेवन वेस्ट मीडिया शामिल हैं।

    कानून में संशोधन इस प्रकार किया गया है जिससे कि फेसबुक और गूगल की आस्ट्रेलिया के समाचार प्रदाताओं के साथ बातचीत में अपनी मजबूत स्थिति का दुरुपयोग नहीं कर सकेंगे। दुनिया की ये दोनों शीर्ष डिजिटल कंपनियां अब अपनी मजबूत स्थिति का लाभ नहीं उठा पाएंगी और औने- पौने दाम पर समाचार व्यवसाय के लिए करार नहीं कर सकेंगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें