Oppo Reno 5K: लॉन्चिंग से ठीक पहले लीक हुए सभी फीचर्स

Oppo Reno 5K की लॉन्चिंग आज ही यानी 25 फरवरी को होने वाली है लेकिन लॉन्चिंग से ठीक पहले फोन के फीचर्स लीक हो गए हैं। ओप्पो रेनो सीरीज का Oppo Reno 5K नया मेंबर होगा। इससे पहले रेनो सीरीज के तहत Reno 5, Reno 5 Pro और Reno 5 Pro+ जैसे स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं। इस फोन को 8 जीबी और 12 जीबी रैम के साथ लिस्ट किया गया है। यह फोन दो कलर में मिलेगा।
चीन के Telecom site (Tianyi Telecom Terminal) नाम एक टेलीकॉम ने Oppo Reno 5K को लॉन्चिंग से पहले ही कीमत और फीचर्स के साथ लिस्ट कर दिया है। फोन की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। Oppo Reno 5K को पंचहोल डिस्प्ले डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा।
Oppo Reno 5K की संभावित कीमत
चीन की टेलीकॉम की लिस्टिंग के मुताबिक Oppo Reno 5K के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,899 चीनी युआन यानी करीब 32,500 रुपये है। वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 3,199 चीनी युआन यानी करीब 35,900 रुपये है।
Oppo Reno 5K की संभावित स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo Reno 5K में 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। इसके अलावा फोन में चार रियर कैमरे हैं जिनमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है और अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं।
फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में 4300mAh की बैटरी है और इसका वजन 180 ग्राम है।
- सोशल मीडिया-ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए बनेंगे नियम, कहां से चला फर्जी संदेश, अब लगेगा पता
- बीते साल एशिया-प्रशांत में जापान के बाद भारत पर सबसे अधिक साइबर हमले हुए : रिपोर्ट
- घरेलू कंपनी इनबेस ने ECG सपोर्ट के साथ लॉन्च की स्मार्टवॉच, कीमत 4,999 रुपये
- PUBG Mobile: अगले सप्ताह नए नाम से हो सकती है भारत में वापसी