फेसबुक की लत आपको बना रहा बीमार और आप हैं कि मानते नहीं

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Jun 2017 04:04 PM IST
विज्ञापन
Facebook Addiction Makes You Sad and Unhealthy says Study
फेसबुक सुसाइड

    सोशल मीडिया आजकल हमारी दिनचर्चा में कुछ इस तरह घुल गया है कि हमें इस बात की भनक भी नहीं लग रही है और हम दिन-प्रतिदिन बीमार होते जा रहे हैं। हालांकि इंटरनेट आआज हमारी कई सारी जरूरतों को पूरा कर रहा है लेकिन कहते हैं कि किसी भी चीज की अधिकता ठीक नहीं होती है। वहीं कई लोग इंटरनेट और सोशल मीडिया के आदी हो गए हैं।

    येल यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलीफोर्निया, सैन डिएगो (यूसीएसडी) के छात्रों ने 2013-2015 के बीच फेसबुक इस्तेमाल को लेकर एक रिसर्च किया जिसमें 5,208 लोगों को शामिल किया गया था।

    विज्ञापन

    रिसर्च के बाद पता चला कि जो लोग बार-बार फेसबुक प्रोफाइल चेक करते रहते हैं, वे ज्यादा उदास और बीमार रहते हैं। रिपोर्ट में यह भी बात सामने आाई कि फेसबुक पर कमेंट करने, लाइक करने और ज्यादा पोस्ट डालने से यूजर्स मानसिक रोगी हो सकता है और उसकी सेहत भी खराब हो सकती है। बता दें कि यह रिपोर्ट 'अमेरिकन जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी' पत्रिका में प्रकाशित हुई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें