फेसबुक पर Like, कमेंट और शेयर मांगने वालों के लिए बुरी खबर

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Dec 2017 10:43 AM IST
Facebook starts Fighting Engagement Bait including like, share and comments
Fighting Engagement Bait on Facebook

    अगर आप भी फेसबुक पर फोटो और वीडियो शेयर करके लाइक्स और कमेंट के लिए लोगों से कहते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है क्योंकि फेसबुक अब ऐसे फोटो और वीडियो को प्रमोट करने के बजाय डीमोट करेगा। बड़ी बात यह है कि फेसबुक इस फीचर की शुरुआत इसी सप्ताह करने जा रहा है।

    'इस वीडियो को ज्यादा-से-ज्यादा शेयर करें'

    Fighting Engagement Bait on Facebook
    Fighting Engagement Bait on Facebook

    फेसबुक पर आए दिन ऐसे कई पोस्ट दिखते हैं जिसके साथ लिखा मिलता है कि इस पोस्ट को ज्यादा-से-ज्यादा शेयर करें और कमेंट करें। इसके अलावा ऐसे भी पोस्ट देखने को मिलते हैं जिनमें कहा जाता है अगर A नाम के अपने फ्रेंड कौ टैग करें।

    ये भी पढ़ेंः एप्पल ने बढ़ाए हर मॉडल के दाम, जानिए कितने में मिलेगा कौन-सा iPhone

    दरअसल ऐसे पोस्ट में लोगों की इंगेजमेंट बहुत ज्यादा होती है जिसे तकनीकी तौर पर engagement bait कहा जाता है। इसके बारें फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि इस तरह की टैगिंग, लाइक्स और कमेंट की मांग करने वाले पोस्ट को हटाने की तैयारी चल रही है, क्योंकि ऐसे पोस्ट से लोगों को गुमराह और उकसाया जाता है। इस तरह के पोस्ट को फेसबुक अब गायब कर देगा या फिर डीमोट कर देगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें