एप्पल ने बढ़ाए हर मॉडल के दाम, जानिए कितने में मिलेगा कौन-सा iPhone

ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Tue, 19 Dec 2017 12:10 PM IST
Apple Raises iPhone Prices after customs Duty Hike
iphone

    मशहूर टेक्नोलॉजी कंपनी एप्पल ने iPhone SE को छोड़कर अपने सभी आईफोन मॉडल की कीमतों में इजाफा किया है। एप्पल ने आईफोन के विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 3,720 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। पिछले सप्ताह केंद्र सरकार द्वारा स्मार्टफोन पर आयात शुल्क को बढ़ाकर 15 फीसदी करने की वजह से कंपनी को अपने स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।

    पढ़ें: Vivo Y75 हुआ लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

    नए दाम सोमवार सुबह से ही लागू हो गए हैं। iPhone SE की कीमतें इसलिए नहीं बढ़ी क्योंकि यह भारत में ही असेंबल किया जाता है। सरकार के फैसला का सबसे ज्यादा असर एप्पल को ही हुआ है क्योंकि इसके भारत में बेचे जाने वाले 88 फीसदी हैंडसेट आयात किए जाते हैं। कंपनी सिर्फ आईफोन SE मॉडल को बंगलूरू में असेंबल करती है।

    जानिए कितने में मिलेगा कौन-सा iPhone

     iPhone X
    iPhone X

    एप्पल इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक, 256 जीबी स्टोरेज वाले आईफोन एक्स का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 3,720 रुपये बढ़कर 1,05,720 रुपये हो गया है। इसी तरह, 256 जीबी स्टोरेज वाले आईफोन 8 प्लस की कीमत 2,750 रुपये बढ़कर 88,750 रुपये हो गई है। वहीं, 32 जीबी स्टोरेज वाले आईफोन 6 की कीमत 1,280 रुपये बढ़कर 30,780 रुपये हो गई है। पढ़िए पूरी लिस्ट-

    मॉडलपहले की कीमतवर्तमान कीमत
    iPhone 6 (32 GB)29,50030,780
    iPhone 6s (32 GB)40,00041,550
    iPhone 6s (128 GB)49,00050,660
    iPhone 6s Plus (32 GB)49,00050,740
    iPhone 6s Plus (128 GB)58,00059,860
    iPhone 7 (32 GB)49,00050,810
    iPhone 7 (128 GB)58,00059,910
    iPhone 7 Plus (32 GB)59,00061,060
    iPhone 7 Plus (128 GB)68,00070,180
    iPhone 8 (64 GB)64,00066,120
    iPhone 8 (256 GB)77,00079,420
    iPhone 8 Plus (64 GB)73,00075,450
    iPhone 8 Plus (256 GB)86,00088,750
    iPhone X (64 GB)89,00092,430
    iPhone X (256 GB)1,02,0001,05,720
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें