सैमसंग ने लॉन्च किए गैलेक्सी A8 और A8 प्लस (2018), दोनों में है डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Dec 2017 12:15 PM IST
Samsung Galaxy A8 and Galaxy A8 plus 2018 launched With Dual Selfie Cameras
Samsung Galaxy A8 (2018) and A plus (2018)

    तमाम लीक्स के बाद सैमसंग ने अपने दो स्मार्टफोन गैलेक्सी ए8 और गैलेक्सी ए8 प्लस (2018) को मंगलवार को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन में इनफिनिटी डिस्प्ले है और दोनों को वाटरप्रूफ एवं डस्टप्रूफ के लिए IP68 रेटिंग मिली है। इसके अलावा फोन में डुअल सेल्फी कैमरा है। दोनों फोन की बिक्री अगले महीने यानी जनवरी 2018 से होगी।

    Samsung Galaxy A8 (2018) और Galaxy A8+ (2018) के फीचर्स

    Samsung Galaxy A8 2018
    Samsung Galaxy A8 2018

    सैमसंग गैलेक्सी ए8 में एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, 5.6 इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9, 2.2GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल सेल्फी कैमरा है जिनमें एक 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 3000 एमएच की बैटरी है। कंपनी ने फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है।

    सैमसंग गैलेक्सी ए8 प्लस की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A8 plus 2018
    Samsung Galaxy A8 plus 2018

    इस फोन में 6 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले, एंड्रॉयड नूगट 7.1.1, ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 4 जीबी/6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में भी डुअल सेल्फी कैमरा है जिनमें एक 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन में 3500 एमएच की बैटरी है। कंपनी ने फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें