एलन मस्क का एक और बड़ा फैसला, अब अपने ब्रांड को X पर नहीं कर पाएंगे प्रमोट
X का ब्रांड प्रमोशन से ग्लोबल एनुअल रेवेन्यू करीब 831 रुपये है। X ने अपने इस फैसले पर अभी कोई बयान नहीं दिया है। एलन मस्क ने भी इस मसले पर अभी कोई बयान नहीं दिया है।

विस्तार
एलन मस्क की माइक्रोब्लॉगिंग साइट X ने एक और बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक अब X (पहले ट्विटर) पर विज्ञापनदाता अपने ब्रांड का प्रमोशन नहीं कर सकेंगे। सीधे शब्दों में कहें तो कोई ब्रांड या कंपनी अपने ट्विटर अकाउंट को प्रमोट नहीं कर सकेगी। कहा जा रहा है कि एलन मस्क ने नए यूजर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर आकर्षित करने के लिए यह फैसला लिया है।
वैसे आपको बता दें कि ब्रांड प्रमोशन से एलन मस्क को ही फायदा है। X का ब्रांड प्रमोशन से ग्लोबल एनुअल रेवेन्यू करीब 831 रुपये है। X ने अपने इस फैसले पर अभी कोई बयान नहीं दिया है। एलन मस्क ने भी इस मसले पर अभी कोई बयान नहीं दिया है।
X पर ब्रांड अपने अकाउंट को प्रमोट करते हैं ताकि उन्हें नए यूजर्स मिलें। फेसबुक पर भी इस तरह का प्रमोशन फीचर है। सीईओ लिंडा याकारिनो ने 5 जून को सीईओ के रूप में ज्वाइन किया था। ज्वाइनिंग के साथ से ही वे कंपनी की छवि को फिर से बनाने और एक्स को अलविदा कहने वाले विज्ञापनदाताओं को वापस लाने की कोशिश कर रही हैं।
बता दें कि एक्स ने TweetDeck को भी अब शुल्क आधारित कर दिया है। कंपनी ने इसे एक्स प्रीमियम सर्विस में शामिल कर लिया है। यानी अब TweetDeck के इस्तेमाल के लिए यूजर्स को कीमत चुकानी होगी। कंपनी ने इसका नाम भी बदलकर X Pro कर दिया है।
- WhatsApp को मिला AI का सपोर्ट, अब चैटिंग करते हुए ही बना सकेंगे स्टीकर, जानें इसके फायदे
- OnePlus ने लॉन्च किया गजब का स्मार्टफोन, पानी में भी स्क्रीन काम करेगी
- एलन मस्क ने TweetDeck को बनाया प्रीमियम सर्विस, अब इस्तेमाल के लिए हर महीने चुकानी होगी कीमत
- बड़ी डिस्प्ले और किफायती कीमत में लॉन्च हुआ Redmi Pad SE टैबलेट, चार स्पीकर भी मिलेंगे