OnePlus ने लॉन्च किया गजब का स्मार्टफोन, पानी में भी स्क्रीन काम करेगी
OnePlus Ace 2 Pro की कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट के साथ 5G, WiFi 7, ब्लूटूथ 5.3, GNSS, NFC और टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर है।

विस्तार
OnePlus ने चीन में अपने एक नए फोन OnePlus Ace 2 Pro को लॉन्च किया है। नया फोन पिछले साल लॉन्च हुए Ace Pro का अपग्रेडेड वर्जन है। OnePlus Ace 2 Pro का सबसे खास फीचर यह है कि स्क्रीन गीला होने के बाद भी स्क्रीन काम करेगी यानी भींग जाने के बाद भी आप फोन को इस्तेमाल कर सकेंगे। वैसे आपको बता दें कि आईफोन की भी यदि स्क्रीन गीली हो जाती है को वह काम नहीं करती है। OnePlus Ace 2 Pro को 24 जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। फोन के साथ आइकॉनिक स्लाइडर बटन भी है।
OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। OnePlus Ace 2 Pro के साथ 10 बिट HDR का भी सपोर्ट मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स है। OnePlus Ace 2 Pro में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 24 जीबी तक LPDDR5x रैम और 512 जीबी तक UFS 4.0 स्टोरेज है।
OnePlus Ace 2 Pro में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग मिलती है। कैमरे की बात करें तो फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 सेंसर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- एलन मस्क ने TweetDeck को बनाया प्रीमियम सर्विस, अब इस्तेमाल के लिए हर महीने चुकानी होगी कीमत
- बड़ी डिस्प्ले और किफायती कीमत में लॉन्च हुआ Redmi Pad SE टैबलेट, चार स्पीकर भी मिलेंगे
- भारत में दमदार वापसी की तैयारी में Honor, जल्द लॉन्च करेगा यह फ्लैगशिप फोन, जानकारी आई सामने
- IRCTC Fake App: फर्जी एप और वेबसाइट से हो सकता है भारी नुकसान, ऐसे करें इनकी पहचान