अमर उजाला
Fri, 23 February 2024
आप बहुत ही आसानी से WhatsApp के जरिए दिल्ली मेट्रो का टिकट बुक कर सकते हैं और बिना टिकट का प्रिंट आउट लिए व्हाट्सएप टिकट दिखाकर ही यात्रा कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको दिल्ली मेट्रो का WhatsApp नंबर +91-9650855800 सेव करना होगा।
व्हाट्सएप आधारित टिकट सिस्टम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध है। यह पूरा काम एक चैटबॉट के जरिए पूरा होगा।
व्हाट्सएप एप में जाकर 9650855800 पर hi लिखकर भेजें। अब अपनी भाषा का चयन करें।
इसके बाद "Buy Ticket" के बटन पर क्लिक करें। अब उस स्टेशन का नाम डालें जहां से आपको यात्रा करनी है।
अब उस स्टेशन का नाम डालें जहां तक आपको यात्रा करनी है। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करें और टिकट प्राप्त करें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें