अलर्ट: एलन मस्क बेचेंगे अब X के अकाउंट, 41.5 लाख रुपये में हो सकता है सौदा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 04 Nov 2023 04:49 PM IST
सार

X पर करीब 1.5 अरब अकाउंट ऐसे हैं जिन्हें कोई यूज नहीं करता है। इसके लिए हैंडल मार्केटप्लेस सर्विस लॉन्च की गई है। अगले महीने के अंत तक इन सभी अकाउंट्स को बेचने का काम पूरा किया जा सकता है।

विज्ञापन
Elon Musk To sell unused X account names for 41.5 lakhs says report
X - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    यदि आपने भी X पर अकाउंट बनाकर छोड़ दिया है तो आपके लिए बड़ी खबर है। X के मालिक एलन मस्क अब उन X अकाउंट को बेचने जा रहे हैं जो एक्टिव नहीं हैं। बता दें कि X को पहले ट्विटर कहा जाता था। रिपोर्ट के मुताबिक X पर करीब 1.5 अरब अकाउंट ऐसे हैं जिन्हें कोई यूज नहीं करता है। इसके लिए हैंडल मार्केटप्लेस सर्विस लॉन्च की गई है। अगले महीने के अंत तक इन सभी अकाउंट्स को बेचने का काम पूरा किया जा सकता है।

    इन अकाउंट्स से आज तक एक भी पोस्ट शेयर नहीं हुआ है। इसके अलावा लॉगिन की भी कोई एक्टिविटी नहीं है। एलन मस्क ऐसे सभी अकाउंट को बेचने की प्लानिंग कर रहे है। इन सभी अकाउंट्स की कीमत 50,000 डॉलर यानी करीब 41.5 लाख रुपये बताई जा रही है। इस तरह के अकाउंट्स को लेकर एलन मस्क ने पिछले साल चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि कई ऐसे अकाउंट्स हैं जिनकी कोई एक्टिविटी नहीं है। ये अकाउंट बॉट्स या ट्रोल्स के हो सकते हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि एलन मस्क ने xAI स्टार्टअप के साथ Grok AI को लॉन्च किया है जो कि एक्स का पहला एआई चैटटूल है। Grok को फिलहाल एक्स के प्रीमियम प्लस यूजर्स के लिए पेश किया गया है। फिलहाल इसके बीटा वर्जन की टेस्टिंग हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एक्स के सीईओ, लिंडा याकारिनो ने पिछले महीने कहा था कि कंपनी 2024 की शुरुआत तक मुनाफे में आ जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्लेटफॉर्म पर अब 200-250 मिलियन डेली एक्टिव यूजर्स हैं और करीब 1,700 विज्ञापनदाता प्लेटफॉर्म पर लौट आए हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें