X Update: अब एक्स पर ही कर सकेंगे डेट, एलन मस्क कर रहे बड़ी प्लानिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Nov 2023 01:17 PM IST
सार

एलन मस्क अपने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डेटिंग एप्स को भी टक्कर देने की तैयारी कर रहे हैं। एक दौर था जब ट्विटर को माइक्रोब्लॉगिंग साइट कहा जाता था, लेकिन अब नाम के साथ-साथ सबकुछ बदल रहा है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट अब एक सुपर बनने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Elon Musk reveals X might soon turn into a dating app details in hindi
elon musk x - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    X (पूर्व में ट्विटर) अब एक सुपर एप बनने जा रहा है। X के मालिक एलन मस्क ने एक्स पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का सपोर्ट दे ही दिया है। इसके अलावा लंबे पोस्ट आप एक्स पर कर ही सकते हैं। X पर जॉब सर्च का फीचर भी आने ही वाला है।

    अब खबर है कि एलन मस्क अपने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डेटिंग एप्स को भी टक्कर देने की तैयारी कर रहे हैं। एक दौर था जब ट्विटर को माइक्रोब्लॉगिंग साइट कहा जाता था, लेकिन अब नाम के साथ-साथ सबकुछ बदल रहा है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट अब एक सुपर बनने के लिए तैयार है।

    विज्ञापन

    अंग्रेजी टेक साइट द वर्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक ऑफिस मीटिंग में एलन मस्क ने कहा है कि X पर डेटिंग जल्द ही संभव होगा। इसके लिए तैयारी चल रही है। एलन मस्क के मुताबिक लोगों से जुड़ने के लिए X एक बेस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। यदि आप किसी ऐसे शख्स से जुड़ते हैं जो आपको पसंद आता है तो आप इस वर्चुअल कनेक्शन को डेटिंग टेबल तक पहुंचा सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक एक्स के ऑफिस में एक ऑल हैंड्स मीटिंग हुई थी जिसमें एलन मस्क और एक्स की सीईओ लिंडा याकारिनो शामिल थे। इस मीटिंग में एलन मस्क ने कहा है कि एक्स जल्द ही LinkedIn, YouTube, FaceTime और डेटिंग एप का मुकाबला करेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें