'एआई बना डालेगा 'द ओडिसी' की पूरी फिल्म': एलन मस्क का दावा- Grok दिखाएगा असली कहानी, पुराने विवाद ने पकड़ा जोर

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 22 Jul 2026 05:30 PM IST
सार

एलन मस्क का दावा है कि उनका AI टूल Grok Imagine अगले साल के अंत तक होमर की महाकाव्य रचना 'द ओडिसी' (The Odyssey) पर आधारित पूरी फिल्म तैयार कर देगा। उनका मानना है कि एआई से बनी यह फिल्म मूल रचना के बेहद करीब होगी। मस्क के इस बयान ने फिल्म से जुड़े एक पुराने विवाद को भी फिर चर्चा में ला दिया है।

विज्ञापन
elon musk grok imagine the odyssey full length ai film historically accurate hindi
एलन मस्क - फोटो : AI

    विस्तार

    टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने एक बार फिर अपनी AI कंपनी xAI और उसके टूल Grok Imagine को लेकर बड़ा दावा किया है। मस्क का कहना है कि 2026 के आखिर तक Grok Imagine होमर की मशहूर महाकाव्य रचना द ओडिसी (The Odyssey) पर आधारित एक फुल-लेंथ फिल्म तैयार कर देगा, जो ऐतिहासिक रूप से सटीक होगी और मूल रचना के प्रति पूरी तरह ईमानदार रहेगी।

    मस्क ने यह बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए कही। उन्होंने पोस्ट के साथ क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' से प्रेरित एक AI-जनरेटेड वीडियो भी साझा किया।

    विज्ञापन

    'होमर की कला के प्रति सच्ची होगी फिल्म'

    एलन मस्क ने अपनी पोस्ट में लिखा कि "यह साल खत्म होने से पहले Grok Imagine द ओडिसी की पूरी फिल्म बनाएगा, जो ऐतिहासिक रूप से सटीक होगी और होमर की कला के प्रति पूरी तरह सच्ची रहेगी।" उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन की यह फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मस्क उठा चुके हैं फिल्म की कास्टिंग पर सवाल

    • यह पहली बार नहीं है जब एलन मस्क ने द ओडिसी को लेकर टिप्पणी की हो। इससे पहले उन्होंने फिल्म में हेलेन ऑफ ट्रॉय के किरदार के लिए अभिनेत्री लुपिता न्योंगो की कास्टिंग पर आपत्ति जताई थी।
    • दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राजनीतिक टिप्पणीकार मैट वॉल्श ने लिखा था कि कोई भी लुपिता न्योंगो को "दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला" नहीं मानता और अगर यह भूमिका किसी श्वेत अभिनेत्री को दी जाती तो निर्देशक पर नस्लवाद के आरोप लग सकते थे। इस पोस्ट पर मस्क ने केवल "ट्रू" लिखकर सहमति जताई थी।
    • जब पहली बार लुपिता न्योंगो के इस किरदार की खबर सामने आई थी, तब भी मस्क ने इसे "होमर के मूल वर्णन का अपमान" बताया था। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई थी।
    • अमेरिकी टॉक शो द व्यू में अभिनेत्री और होस्ट व्हूपी गोल्डबर्ग ने लुपिता न्योंगो का बचाव करते हुए कहा था कि उन्हें भी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है। उन्होंने मस्क की आलोचना करते हुए कहा, "अगर किसी के रूप-रंग को लेकर आपको परेशानी है, तो पहले खुद आईने में देखिए।"

    क्या है द ओडिसी की कहानी?

    • द ओडिसी प्राचीन यूनानी कवि होमर की प्रसिद्ध महाकाव्य रचना है। इसकी कहानी ओडीसियस (Odysseus) की है, जो ट्रोजन युद्ध के बाद अपने घर लौटने के लिए लंबी और रोमांचक यात्रा करता है।
    • क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म में मैट डेमन ओडीसियस की भूमिका में हैं। उनके साथ टॉम हॉलैंड, जेंडाया, ऐनी हैथवे, लुपिता न्योंगो, रॉबर्ट पैटिनसन और चार्लीज थेरॉन समेत कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें