Samsung Galaxy Card: सैमसंग ने उतारा अपना पहला क्रेडिट कार्ड, मिलेगा 5% तक कैशबैक; जानिए कैसे करता है काम
Samsung Credit Card:
सैमसंग ने अमेरिका में अपना पहला क्रेडिट कार्ड Galaxy Card लॉन्च कर दिया है। Samsung Wallet से जुड़े इस कार्ड पर कंपनी अपने प्रोडक्ट्स की खरीदारी, स्ट्रीमिंग सर्विस और डिजिटल पेमेंट्स पर कैशबैक दे रही है। जानिए यह कार्ड कैसे काम करता है, क्या-क्या फायदे मिलेंगे और फिलहाल किन लोगों के लिए उपलब्ध है।

स्मार्टफोन, टीवी और इलेक्ट्रॉनिक्स के बाद अब Samsung ने फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने अमेरिका में अपना पहला Samsung Galaxy Card लॉन्च किया है। यह एक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड है, जिसे Barclays US Consumer Bank जारी करेगा और यह Visa नेटवर्क पर काम करेगा।
इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सीधे Samsung Wallet से जुड़ा हुआ है। यूजर्स इसी ऐप के जरिए कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, खर्च का हिसाब देख सकते हैं, रिवॉर्ड्स मैनेज कर सकते हैं और कैशबैक भी रिडीम कर सकेंगे।

क्या है Samsung Galaxy Card?
Samsung Galaxy Card कंपनी का पहला क्रेडिट कार्ड है, जिसे Samsung Wallet के साथ पूरी तरह इंटीग्रेट किया गया है। यह कार्ड दो रूपों में मिलेगा जिसमें एक वर्चुअल कार्ड होगा, जिसे Samsung Wallet में इस्तेमाल किया जा सकेगा और दूसरा फिजिकल मेटल कार्ड होगा जिसे आप अपने साथ रख सकते हैं।यूजर्स इसे Samsung Wallet में मौजूद अन्य बैंक कार्ड, डिजिटल आईडी, पास और डिजिटल कीज के साथ भी स्टोर कर सकेंगे। इसके लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकेगा, जिसमें Samsung के अमेरिका स्थित रिटेल चैनल भी शामिल होंगे।

कितना मिलेगा कैशबैक?
Samsung ने इस कार्ड के साथ अलग-अलग कैटेगरी में कैशबैक ऑफर किया है।
5% कैशबैक Samsung से सीधे की गई योग्य खरीदारी पर3% कैशबैक Samsung Wallet के जरिए किए गए पेमेंट्स पर2% कैशबैक Netflix, Disney+ और Spotify जैसी चुनिंदा स्ट्रीमिंग सर्विस पर1% कैशबैक अन्य योग्य खरीदारी परइसके अलावा, नए कार्डधारकों को अकाउंट खुलने के बाद पहले 90 दिनों में 2,000 डॉलर खर्च करने पर 200 डॉलर तक का बोनस कैश रिवॉर्ड भी मिल सकता है। हालांकि, इसके लिए कंपनी की तय शर्तें लागू होंगी।
- Samsung Galaxy Unpacked 2026: आज उठने वाला है Z Fold 8, Flip 8 और नई स्मार्टवॉच से पर्दा, यहां देखें LIVE
- iQOO 16T: आ रहा है गेमिंग का असली बॉस... 2K डिस्प्ले, एक्टिव कूलिंग फैन और फ्लैगशिप चिपसेट से होगा लैस
- Battery Tips: फोन की कौन-सी Apps खा रही है सबसे ज्यादा बैटरी? 2 मिनट में करें पता और बढ़ाएं बैकअप
- Tips: LPG सिलेंडर लेते समय पहले न बताएं OTP, इन 5 जरूरी बातों को करें चेक, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान