Tips: नए Aadhaar App से चंद सेकेंड में शेयर करें अपना फोन नंबर, जानिए कैसे काम करता है Contact Card फीचर
अब मीटिंग, कॉन्फ्रेंस या बिजनेस इवेंट में अब मोबाइल नंबर टाइप करवाने या विजिटिंग कार्ड साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। UIDAI के नए Aadhaar App में आया Contact Card फीचर QR कोड के जरिए आपके वेरिफाइड नाम और मोबाइल नंबर को कुछ ही सेकंड में सुरक्षित तरीके से शेयर करने की सुविधा देता है।

नया आधार एप (New Aadhaar App) कई ऐसी सुविधाएं दे रहा है जो आपको पुराने आधार एप में नहीं मिलते थे। अब आप आधार एप से धर बैठे अपना पता, फोन नंबर, ईमेल आईडी अपडेट कर सकते हैं। इन सेवाओं (Aadhaar Services) के लिए पहले आधार सेंटर जाना पड़ता था, लेकिन अब ये सुविधाएं एप में ही मिल रही हैं। आधार एप का एक और खास फीचर मिलता है जिससे आप अपना नाम और फोन नंबर आसानी से किसी के भी साथ शेयर कर सकते हैं।

क्या है Aadhaar App का Contact Card फीचर?
नए आधार एप में कॉन्टैक्ट कार्ड (Contact Card) का फीचर मिलता है, जिसकी मदद से आप अपनी कॉन्टैक्ट डिटेल्स बिना बोले या टाइप किए शेयर कर सकते हैं। यह फीचर आपके आधार रिकॉर्ड में मौजूद वेरिफाइड नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का एक डिजिटल कॉन्टैक्ट कार्ड तैयार करता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि जानकारी सीधे आधार डेटाबेस से आती है, इसलिए गलत नंबर सेव होने या नाम की स्पेलिंग में गलती होने की संभावना नहीं रहती। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आप अपना कॉन्टैक्ट कार्ड कैसे जनरेट कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसे कैसे शेयर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...

अपना Contact Card ऐसे जनरेट करें
सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से नया Aadhaar App डाउनलोड करें।एप खोलकर अपना 6 अंकों का PIN या फिंगरप्रिंट डालकर लॉग इन करें।होम स्क्रीन पर नीचे दिए गए Services सेक्शन में जाएं।यहां Other Services के अंदर Share Contact का विकल्प चुनें।इस पर टैप करते ही आपके लिए एक सुरक्षित QR Code तैयार हो जाएगा।अब सामने वाले व्यक्ति को सिर्फ इस QR कोड को अपने फोन से स्कैन करना होगा। स्कैन करते ही आपकी कॉन्टैक्ट डिटेल्स उसकी स्क्रीन पर दिखाई देंगी, जिन्हें वह एक टैप में अपने फोन में सेव कर सकता है।
- जब खुद हैकर बन गया AI: OpenAI के मॉडल ने टेस्टिंग के दौरान दूसरे सिस्टम को किया हैक, टेक जगत में मचा हड़कंप
- Samsung Galaxy Card: सैमसंग ने उतारा अपना पहला क्रेडिट कार्ड, मिलेगा 5% तक कैशबैक; जानिए कैसे करता है काम
- Samsung Galaxy Unpacked 2026: आज उठने वाला है Z Fold 8, Flip 8 और नई स्मार्टवॉच से पर्दा, यहां देखें LIVE
- iQOO 16T: आ रहा है गेमिंग का असली बॉस... 2K डिस्प्ले, एक्टिव कूलिंग फैन और फ्लैगशिप चिपसेट से होगा लैस