Alert: सावधान! आपके पास भी आया है सरकारी ऑफिस से ई-नोटिस? साइबर विंग ने जारी की एडवाइजरी

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 14 Jul 2024 05:12 PM IST
सार

गर आपके पास भी कोई फर्जी ईमेल आया है तो आपको सावधान होने की जरूरत है। यह ईमेल धोखाधड़ी का शिकार बना सकता है। ऐसे में किसी भी फर्जी ईमेल पर क्लिक नहीं करना है और तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करनी है।

विज्ञापन
E notice from govt office MHA cyber wing says check Internet call department
Alert - फोटो : Freepik

    विस्तार

    तकनीक के बढ़ते कदम लोगों के लिए खतरा भी बढ़ा रहे हैं। दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाली साइबर विंग ने रविवार को एक अहम एडवाइजरी जारी की है। साइबर विंग ने कहा है कि किसी भी सरकारी दफ्तर से ईमेल पर कोई संदिग्ध ई-नोटिस मिलने पर लोगों को उस ईमेल में दिए गए नाम को इंटरनेट की मदद से नाम को चेक करना चाहिए। साथ ही संबंधित विभाग साइबर अपराध यूनिट में फोन कॉल करके आधिकारिक नाम के बारे में पूछताछ करनी चाहिए।

    वहीं, भारतीय साइबर अपराध कोर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने एक सार्वजनिक विज्ञापन में कहा कि लोगों को सरकारी ई-नोटिस के आड़ में फर्जी ईमेल से सतर्क रहना होगा। विज्ञापन में आगे कहा गया है कि यह एक तरह का धोखा हो सकता है। ऐसे में यह लोगों को साइबर धोखाधड़ी का शिकार बना सकती है।

    विज्ञापन

    भारतीय साइबर अपराध कोर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने लोगों को ऐसे ईमेल पर क्लिक करने से पहले कुछ सुझाव दिए हैं। जैसे लोगों को यह चेक करना है कि क्या ईमेल किसी आधिकारिक सरकारी वेबसाइट से आया है, जो "gov.in" पर वेबसाइट का यूआरएल यानी लिंक समाप्त हो रहा है। किसी भी सरकारी ईमेल में दिए गए अधिकारी के नाम को वेरिफाई करें और संबंधित विभाग में फोन करके इसकी पुष्टि करें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें