हर महीने तीन लाख रुपये कमाता है यह बतख, TikTok पर लाखों हैं फॉलोअर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Sep 2021 06:30 PM IST
सार

Munchkin का इंस्टाग्राम अकाउंट भी है जो कि Dunkin Ducks के नाम से है। Munchkin को पालने वाली महिला ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा है कि पेंसिल्वेनिया में सिर्फ एक ही फास्ट फूड चेन था जो कि Dunkin Donuts था

विज्ञापन
duck earns three lakh rupees every month has millions of followers on tiktok
टिकटॉक पर डक के लाखों फॉलोअर्स - फोटो : tiktok

    विस्तार

    आमतौर पर इंसान अपनी जरूरतों और सपनों के लिए नौकरी करते हैं, लेकिन कई बार ऐसी भी खबरें आती हैं कि इंसान के लिए पालतू पशु या पक्षी काम करता है। एक अमेरिकी महिला के पास एक बतख है जो हर साल 50,000 डॉलर यानी 37,12,420 रुपये की कमाई करता है। सबसे खास बात यह है कि यह बतख एक टिकटॉक स्टार है और टिकटॉक पर इसे 2.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस बतख का नाम Munchkin है और इसकी मालकिन का नाम क्रिसी एलिस है।

    Munchkin का इंस्टाग्राम अकाउंट भी है जो कि Dunkin Ducks के नाम से है। Munchkin को पालने वाली महिला ने न्यूयॉर्क पोस्ट से कहा है कि पेंसिल्वेनिया में सिर्फ एक ही फास्ट फूड चेन था जो कि Dunkin Donuts था और इसी स्टोर के नाम से Dunkin Ducks के नाम का आइडिया आया। Munchkin के वीडियो अक्सर वायरल होते हैं।

    विज्ञापन

    एलिस ने बताया कि 16 साल की उम्र से ही उन्हें पालतू जानवरों आदि को पालने का शौक रहा है। वे अपने पालतू जानवरों को लेकर हर जगह जाती थीं। स्कूल में इसी वजह से बच्चें उन्हें चिढ़ाते भी थे। बूलिंग से तंग आकर एलिस ने Munchkin का एक चैनल बनाया। एलिस का दावा है कि वे महज आधे घंटे में Dunkin Ducks के चैनल से उतनी कमाई कर लेती हैं जितना कमाना के लिए उन्हें एक ग्रोसरी स्टोर में हर सप्ताह 40 घंटे काम करने पड़ते।Dunkin Ducks को अधिकतर स्पॉन्सर्ड पोस्ट मिलते हैं। इसके अलावा अच्छी-खासी फंडिंग भी मिलती है। Dunkin Ducks के टिकटॉक अकाउंट से हर महीने एलिस की कमाई 4,500 डॉलर यानी करीब 3,33,972 रुपये होती है। एलिस का कहना है कि कई बार बूलिंग ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बन जाती है और लोग आपसे प्यार करने लगते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें