हो गया खुलासा: iPhone 13 Pro Max में है 27W तक की चार्जिंग का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 30 Sep 2021 05:38 PM IST
सार

iPhone 13 Pro Max में 27W तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। ऐसे में आईफोन 13 सीरीज का यह मॉडल सबसे अधिक वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाला है।

विज्ञापन
iPhone 13 Pro Max Have Up to 27W Charging Speeds New Tests Indicate
iPhone 13 Pro Max - फोटो : apple

    विस्तार

    एपल हर साल अपने नए आईफोन लॉन्च करता है। हर आईफोन की लॉन्चिंग के साथ कुछ ऐसे राज होते हैं जिनके बारे में टेस्ट के जरिए ही पता चलता है। उदाहरण के तौर पर देखें तो एपल कभी भी रैम और बैटरी के बारे में जानकारी नहीं देता है। इसके अलावा फास्ट चार्जिंग की भी जानकारी एपल की ओर से आधिकारिक तौर पर नहीं दी जाती है, लेकिन कुछ बेंचमार्क टेस्ट के जरिए इनकी जानकारी सामने आ ही जाती है।

    पिछले दो साल से फास्ट चार्जिंग को लेकर बाजार काफी गर्म है। शाओमी जैसी कंपनियां तो 65W तक की चार्जिंग सपोर्ट के साथ स्मार्टफोन पेश कर रही हैं, लेकिन एपल इस मामले में पीछे था। आईफोन 12 के साथ एपल ने फास्ट चार्जिंग देने की शुरुआत कर दी है और आईफोन 13 के साथ भी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है लेकिन इसकी क्षमता के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    विज्ञापन

    अब एक टेस्ट रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि iPhone 13 Pro Max में 27W तक की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। ऐसे में आईफोन 13 सीरीज का यह मॉडल सबसे अधिक वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाला है। वहीं iPhone 13 Pro के साथ 20W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। iPhone 13 Pro Max को 90 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ChargerLAB नाम के एक यूट्यूब चैनल ने iPhone 13 Pro Max की फास्ट चार्जिंग के बारे में जानकारी दी है। वहीं MyDrivers ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आईफोन 13 प्रो मैक्स में 4352mAh की बैटरी है। बता दें कि आईफोन 12 सीरीज के साथ से ही एपल आईफोन के साथ चार्जर नहीं दे रहा है। iPhone 13 Pro Max अपनी सीरीज का सबसे प्रीमियम फोन है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें