8499 रुपये की शुरुआती कीमत पर भारत में लॉन्च हुआ Poco C31
फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज 2021 सेल (Big Billion Days 2021 Sale) के दौरान Poco C31 बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

विस्तार
Poco C31 स्मार्टफोन को पोको ने भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco C31 एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है और इसमें मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर दिया गया है। Poco C31 की बॉडी पॉलीकार्बोनेट की है और डिजाइन टू टोन पैनल वाली है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए Poco C31 को P2i नैनो कोटिंग मिली है। Poco C31 में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जिसे लेकर 2 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।
Poco C31 की भारत में कीमत
Poco C31 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,499 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,499 रुपये है। फोन को शैडो ग्रे और रॉयल ब्लू कलर में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज सेल में तीन अक्तूबर से होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत फोन के साथ 500 रुपये की छूट मिलेगी।
Poco C31 की स्पेसिफिकेशन
Poco C31 में 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
Poco C31 का कैमरा
पोको के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है, वहीं अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं जिनमें से एक मैक्रो और दूसरा डेफ्थ के लिए है। कैमरे के साथ ऑटो फोकस, एचडीआर जैसे मोड्स मिलेंगे। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Poco C31 की बैटरी
Poco C31 में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसे लेकर 2 दिनों के बैकअप का दावा है। दावा यह भी है कि 10 घंटे तक गेम भी खेल सकते हैं। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, कनेक्टिविटी के लिए डुअल VoLTE और VoWiFi, 3.5mm ऑडियो जैक, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ v5 और माइक्रो यूएसबी पोर्ट है। कंपनी का दावा है कि फोन में एड फ्री ब्लॉटवेयर मिलेंगे।