Donald Trump Jr: डोनाल्ड ट्रंप के बेटे का एक्स अकाउंट हुआ हैक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को कहे अपशब्द
हैकर्स, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के एक्स अकाउंट से लगातार पोस्ट कर रहे हैं। पोस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को अपशब्द कहे गए हैं।

विस्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर का एक्स अकाउंट हैक हो गया है। हैकर्स, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के एक्स अकाउंट से लगातार पोस्ट कर रहे हैं। पोस्ट में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को अपशब्द कहे गए हैं।
पोस्ट में ट्रंप को बताया मृत
डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर का सोशल मीडिया अकाउंट एक्स हैक कर लिया गया है। पूर्व राष्ट्रपति के बेटे की एक्स पोस्ट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया अकाउंट में कई जंगली पोस्ट शेयर की गई हैं।
डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर के एक्स अकाउंट पर शेयर पोस्ट के अनुसार, "मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मेरे पिता डोनाल्ड ट्रंप का निधन हो गया है। मैं 2024 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ूंगा। सिर्फ इतना ही नहीं उनके अकाउंट से अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के लिए अपशब्द भी कहे गए हैं।

आधे घंटे बाद डिलीट हुए पोस्ट
हालांकि, करीब आधे घंटे के बाद अकाउंट को रिवाइव कर लिया गया है। विवादित पोस्ट को भी डिलीट कर दिया गया है। हालांकि, डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर ने अकाउंट हैक होने को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं दी है।