Remote Fans: खूबसूरत डिजाइन वाले रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैन, चालू-बंद करने के लिए बेड से उठने की जरूरत नहीं

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 20 Sep 2023 02:41 PM IST
विज्ञापन
Modern Ceiling Fans With A Remote Control see top 5 price and specifications
Remote Fans - फोटो : iStock

    यदि आप घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हाईटेक सीलिंग फैन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए रिमोट कंट्रोल फैन अच्छा विकल्प हो सकते हैं। रिमोट वाले फैन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसको चालू या बंद करने के लिए आपको बार-बार स्विच तक जाना नहीं पड़ता है। बल्कि आप रिमोट की मदद से इसे कंट्रोल कर सकते हैं। रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैन के रिमोट कंट्रोल के बटन या मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके आप फैन की गति को बदल सकते हैं, फैन को चालू और बंद कर सकते हैं। यानी बिना बेड से उठे हुए फैन को चालू-बंद किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कम कीमत में आने वाले रिमोट फैन्स के बारे में...

    Crompton Energion Cromair
    Crompton Energion Cromair - फोटो : Crompton

    Crompton Energion Cromair

    Crompton Energion Cromair, 120 मिमी साइज वाला 3 ब्लेड सीलिंग फैन है। इसके साथ रिमोट का भी सपोर्ट दिया गया है। फैन में 5 स्टार रेटिंग मिलती है। यह हाई स्पीड मोटर के साथ आता है और यह 28W पावर के साथ एनर्जी एफिशिएंट भी है। फैन के साथ 5 साल की वारंटी और 5 स्पीड कंट्रोल मिलते हैं। इसके साथ टाइमर का भी सपोर्ट है। यानी आप चार घंटे बाद इसे बंद करना चाहते हैं तो टाइमर लगाकर इसे अपने आप बंद किया जा सकता है।

    Atomberg Renesa
    Atomberg Renesa - फोटो : Atomberg

    Atomberg Renesa

    इस फैन के साथ 5 स्टार 1200 mm BLDC Motor 3 ब्लेड का सपोर्ट मिलता है। सीलिंग फैन में रिमोट मिलता है और यह 28 वॉट का है। कंपनी फैन के साथ तीन साल की वारंटी देती है और कंपनी का दावा है कि फैन 65 फीसदी तक बिजली की बचत करता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें