Honor 90 Vs Realme 11 Pro+: किसे खरीदना है फायदे का सौदा? कैमरा, डिस्प्ले से लेकर बैटरी तक, जानें सभी फीचर्स

स्मार्टफोन ब्रांड ऑनर ने हाल ही में अपने Honor 90 5G के साथ भारत में वापसी की है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 1 प्रोसेसर और 200 मेगापिक्सल कैमरे का सपोर्ट मिलता है। इसी कैमरे के साथ Realme 11 Pro+ भी आता है, जिसे थोड़े समय पहले ही पेश किया गया है। यह फोन 30 हजार की कीमत में आता है। दोनों फोन में कई फीचर्स एक जैसे भी हैं। ऐसे में दोनों फोन का मुकाबला देखने मिल रहा है। चलिए जानते हैं दोनों फोन के कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी बैकअप के बारे में...

Honor 90 5G Vs Realme 11 Pro Plus: डिस्प्ले और डिजाइन
Honor 90 5G में 6.7 इंच का 1.5K एमोलेड डिस्प्ले है, जो (2664 x 1200 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ ता है। फोन तीन कलर ऑप्शन- डायमंड सिल्वर, एमराल्ड ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक कलर में आता है।रियलमी 11 प्रो प्लस में 6.7 इंच का फुलएचडी+ कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ आता है। Realme 11 Pro Plus भी तीन कलर ऑप्शन- एस्ट्रल ब्लैक, सनराइज बेज और ओएसिस ग्रीन कलर में आता है।

Honor 90 5G Vs Realme 11 Pro Plus: प्रोसेसर
Honor 90 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर, एड्रेनो 644 GPU, 12GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज का सपोर्ट है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित मैजिक ओएस 7.1 मिलता है। कंपनी फोन के साथ दो साल के एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक के सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है।रियलमी 11 प्रो प्लस में मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज मिलता है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ भी दो साल के एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल तक के सिक्योरिटी अपडेट मिलते हैं।