डोनाल्ड ट्रंप ने फेसबुक पर नंबर 1 का किया झूठा दावा, जबकि पीएम मोदी से आधे हैं फॉलोअर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 15 Feb 2020 04:19 PM IST
सार

ट्रंप का नंबर 1 का दावा निकला झूठा

पीएम मोदी के मुकाबले आधे हैं फॉलोअर्स

फरवरी के अंत में भारत दौरे पर हैं ट्रंप

विज्ञापन
Donald Trump and Prime minister Narendra Modi Facebook Number one battle
pm modi donald trump - फोटो : thehill

    विस्तार

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। भारत दौरे से पहले ट्रंप काफी उत्साहित हैं, लेकिन इसी उत्साह में उन्होंने एक बड़ी गलती कर दी है। डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी तुलना को लेकर एक झूठा दावा कर दिया है।

    दरअसल डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का हवाला देते हुए दावा किया कि फेसबुक पर वे दुनिया में नंबर 1 हैं और दूसरे नंबर पर पीएम मोदी हैं, लेकिन ट्रंप का नंबर 1 का दावा सरासर झूठा है।

    विज्ञापन

    यदि ट्रंप के इस दावे को लेकर आंकड़ों की बात करें तो फेसबुक पर डोनाल्ड ट्रंप के फॉलोअर्स की संख्या 27,537,177 है जबकि पीएम मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 44,379,600 है। ऐसे में कायदे से नंबर 1 तो पीएम मोदी हुए लेकिन ट्रंप ने खुद को नंबर बता दिया। देखा जाए तो फेसुबक पर ट्रंप के फॉलोर्स की संख्या पीएम मोदी से करीब आधी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यौते पर दो दिन के दौरे पर भारत आने वाले हैं। वह और प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद पहुंचेंगे। यहां दोनों नेता रोड शो करेंगे।

    ट्रंप अहमदाबाद में नवनिर्मित सरदार पटेल (मोटेरा) स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे। यह दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। माना जा रहा है कि दोनों नेता यहां भाषण भी देंगे। इसके अलावा वे यहां एक रोड शो में भाग लेंगे और साबरमती आश्रम का दौरा भी करेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें