कल दिनभर पूरे देश में रहेगा जनता कर्फ्यू, समर्थन के लिए इस हैशटैग से करें ट्वीट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sat, 21 Mar 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: PM Modi Urges Country For Janta Curfew To Fight With Covid 19 on 22 march
#JantaCurfewMarch22 - फोटो : social media

    देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की है। पीएम मोदी ने कहा है कि 22 का देशभर में लगने वाला कर्फ्यू कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार साबित होगा। उन्होंने इस कर्फ्यू को लेकर कहा है कि यह जनता कर्फ्यू यानी जनता के लिए, जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू होगा। पीएम मोदी कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता फैलाने वाले वीडियो और पोस्ट लगातार शेयर कर रहे हैं।

    देश में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस को रोकने की जिम्मेदारी हमारी और आपकी भी है। ऐसे में आप #JantaCurfewMarch22, #CoronaChainScare, #StayHomeStaySafe, #IndiaFightsCorona के साथ ट्वीट कर सकते हैं। इसके अलावा आपकी भी जिम्मेदारी है कि आप भी अपने आसपास के लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करें और आवश्यक ना होने पर घरों में रहने की सलाह दें।

    विज्ञापन

    कोरोना सेनानियों को सम्मान

    पीएम मोदी ने कहा, सभी केंद्र व राज्य सरकारों के दिशा-निर्देशों का पालन करें। संकल्प लें कि हम खुद संक्रमित होने से बचेंगे और दूसरों को भी बचाएंगे। ऐसे समय में एक ही मंत्र काम करता है। हम स्वस्थ तो जग स्वस्थ। हमारा संकल्प और संयम इस वैश्विक बीमारी से बचाने में बहुत बड़ी भूमिका निभाने वाला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, 'मैं आज से जनता कर्फ्यू की मांग करता हूं। यानि जनता के लिए, जनता द्वारा लगाया गया कर्फ्यू। 22 मार्च रविवार को सुबह 7 से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करना है। जनता कर्फ्यू हमें आने वाली चुनौती से भी तैयार करेगा। हमें 22 मार्च को शाम 5 बजे ताली या थाली बजाकर, सायरन बजाकर सेवाभावियों का धन्यवाद करना चाहिए।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें