कोरोना वायरस डिस्काउंट के नाम पर आप से हो सकती है बड़ी ठगी, जरा संभलकर

विस्तार
कोरोना वायरस को लेकर जहां पूरी दुनिया परेशान है। सभी देश अपने नागरिकों को बचाने के लिए तमाम तरह के जतन कर रहे हैं लेकिन इसी बीच हैकर्स भी अपनी जेब भरने की फिराक में हैं। साइबर अपराधी पूरी दुनिया में फैले कोरोना वायरस का फायदा उठा रहे हैं। हैकर्स कोरोना वायरस के नाम पर कई तरह के मैलवेयर और वायरस के जरिए लोगों को चूना लगा रहे हैं। आइए जानते हैं और ये हैकर्स कैसे लोगों को ठग रहे हैं और इनसे बचने के लिए आपको क्या करना चाहिए।
साइबर सिक्योरिटी कंपनी चेकप्वाइंट ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि हैकर्स कोरोना वायरस को लेकर कई तरह के स्पेशल ऑफर्स चला रहे हैं। हैकर्स डिस्काउंट कोड के लिए "COVID19" का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये साइबर अपराधी मैकबुक जैसे प्रीमियम प्रोडक्ट्स को मामूली कीमत पर बेचने का दावा कर रहे हैं।
चेकप्वाइंट ने कहा है कि जनवरी से लेकर अभी तक करीब 16,000 से अधिक डोमेन रजिस्टर्ड हुए हैं जो कि कोरोना वायरस से संबंधित हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक इनमें से 50 फीसदी से अधिक डोमेन फर्जी हैं और उनके जरिए मैलवेयर फैलने का खतरा है। हैकर्स कोरोना के नाम से स्पैम ई-मेल भी भेजकर लोगों को हैक करने की कोशिश कर रहे हैं।
इन्हीं में से ट्रू मैक नाम का एक सेलर एपल मैकबुक एयर सिर्फ $390 यानी करीब 29,492 रुपये में दे रहा है, जबकि इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। एपल का यह मैकबुक कोरोना स्पेशल ऑफर्स के नाम से बिक रहा है। चेक प्वाइंट ने कहा है कि कोरोना के नाम से आए किसी भी ई-मेल या लिंक पर क्लिक करने की गलती ना करें।
- Realme Narzo 10 सीरीज 26 मार्च को होगी भारत में लॉन्च, कीमत 15,000 रुपये से कम
- कोरोना वायरस: Netflix के बाद यूट्यूब ने भी लिया बड़ा फैसला, अब सिर्फ SD में देख सकेंगे वीडियो
- चाइना मोबाइल ने एक झटके में गंवाए 72.5 लाख यूजर्स, MNP बना बड़ा सबसे बड़ा दुश्मन
- कोरोना वायरस: BSNL ने पेश किया Work@Home प्लान, फ्री में मिलेगा इंटरनेट