Chandrayaan 3: चंदा मामा, वी आर कमिंग...लॉन्चिंग पर झूमे सोशल मीडिया यूजर्स, पुराने वीडियो भी हुए शेयर
ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया पर सैकड़ों यूजर्स ने लिखा, ''चंदा मामा, हम आ रहे हैं।'' वहीं सैकड़ों यूजर्स ने चंद्रयान के पुराने वीडियो को भी शेयर किया है।

विस्तार
भारत एक नया कीर्तिमान रचने वाला है। श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लॉन्च कर दिया गया है। भारत के साथ पूरी दुनिया की नजर इस मिशन पर टिकी है। सोशल मीडिया भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर झूम उठा। लोगों ने लिखा, चंदा मामा, वी आर कमिंग..। साथ ही चंद्रयान-2 के वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। दरअसल, चंद्रयान-3 मिशन के अंतर्गत इसका रोबोटिक उपकरण 24 अगस्त तक चांद के उस हिस्से पर उतर सकता है जहां अभी तक किसी भी देश का कोई अभियान नहीं पहुंचा है। इसी वजह से पूरी दुनिया की निगाहें भारत के इस मिशन पर हैं।
सोशल मीडिया पर छाया चंद्रयान-3
ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया पर सैकड़ों यूजर्स ने लिखा, ''चंदा मामा, हम आ रहे हैं।'' वहीं सैकड़ों यूजर्स ने चंद्रयान के पुराने वीडियो को भी शेयर किया है। एक यूजर ने लिखा, 'ये किसी जादू से कम नहीं है।' कई यूजर्स ने, लव यू इंडिया के साथ चंद्रयान-3 के वीडियो को पोस्ट किया है। एक यूजर ने पूर्व ISRO चीफ K Sivan की फोटो को भी शेयर किया है।
चंद्रयान-3 के कक्षा में सफल प्रक्षेपण के बाद इसरो में जश्न भी मनाया गया है। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "#Chandrayaan3 को सफलतापूर्वक उड़ान भरते देख रोंगटे खड़े हो गए। यह केवल चंद्रमा की एतिहासिक यात्रा का शुभारंभ नहीं है, बल्कि एक नए, आत्मनिर्भर भारत की अरबों आकांक्षाओं का शुभारंभ है।"
- क्या है एलन मस्क की नई कंपनी xAI?
- IMC 2023: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 की तारीख का हुआ एलान, 6G और टेलीकॉम को लेकर हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं
- आ रहा है नया कानून: अब फिर से निकाल सकेंगे फोन की बैटरी, जानें इसके बारे में सबकुछ
- एक गलत क्लिक और बैंक अकाउंट खाली, महिला ने डिलीवरी स्कैम में गंवाए 1.38 लाख रुपये, जानें बचने का तरीका