IMC 2023: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 की तारीख का हुआ एलान, 6G और टेलीकॉम को लेकर हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं
सबसे पहले इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन साल 2017 में किया गया था। बीते छह सालों से यह इवेंट भारत की ग्लोबल उपस्थिति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विस्तार
सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) 2023 की तारीख का एलान हो गया है। तीन दिन तक चलने वाले इस टेक इवेंट को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 से 29 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। दूरसंचार विभाग (DoT) और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के सातवें संस्करण की मेजबानी करेंगे। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में होने वाले आईएमसी 2023 के लिए इस साल की थीम "ग्लोबल डिजिटल इनोवेशन" रखी गई है।
इस साल के सबसे बड़े टेक इवेंट इंडिया मोबाइल कांग्रेस की थीम 'ग्लोबल डिजिटल इनोवेशन' होगी और इस कार्यक्रम में लगभग 100,000 प्रतिभागियों, 5,000 सीएक्सओ-लेवल के डेलीगेट्स, 350 से अधिक स्पीकर और 400 से अधिक एक्जीबिटर्स के शामिल होने की उम्मीद है।
सबसे पहले इंडिया मोबाइल कांग्रेस का आयोजन साल 2017 में किया गया था। बीते छह सालों से यह इवेंट भारत की ग्लोबल उपस्थिति को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसने इंडस्ट्री के लीडर्स के लिए डिजिटल इमोवेशन के भविष्य को आकार देने के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान बनाने में भी मदद की है, जिसमें भारत सबसे आगे है।
- आ रहा है नया कानून: अब फिर से निकाल सकेंगे फोन की बैटरी, जानें इसके बारे में सबकुछ
- एक गलत क्लिक और बैंक अकाउंट खाली, महिला ने डिलीवरी स्कैम में गंवाए 1.38 लाख रुपये, जानें बचने का तरीका
- आईफोन जैसी डिजाइन के साथ लॉन्च होगा रियलमी का यह सस्ता फोन, जानें फीचर्स और कीमत
- बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा- फर्जी खबरों के खिलाफ आया नया आईटी नियम सरकारी फरमान, यह बचाव का अवसर नहीं देता