WhatsApp call scam: अंतरराष्ट्रीय स्पैम कॉल से बचने के लिए क्या करें यूजर्स? व्हाट्सएप ने बताया तरीका
WhatsApp International call scam: भारत में कई यूजर्स ने अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबरों से मिस्ड कॉल मिलने की सूचना दी है। ये कॉल, ऑडियो और वीडियो दोनों फॉर्म में किए गए हैं।

विस्तार
दो अरब से अधिक मासिक एक्टिव यूजर्स के साथ, व्हाट्सएप (WhatsApp) स्कैमर्स के लिए लोगों को ठगने का एक सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म बन गया है। हाल ही में, भारत में कई व्हाट्सएप यूजर्स ने अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबरों से मिस्ड कॉल मिलने की सूचना दी है। यूजर्स की चिंताओं का जवाब देते हुए व्हाट्सएप ने यूजर्स को इन अकाउंट को ब्लॉक करने और इनकी रिपोर्ट करने की सलाह दी है। कंपनी ने इस तरह के स्पैम कॉल्स से बचने के लिए Truecaller की कॉलर आइडेंटिफिकेशन सर्विस का सपोर्ट जल्द जारी करने की घोषणा भी की है।
भारत में कई यूजर्स ने अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबरों से मिस्ड कॉल मिलने की सूचना दी है। ये कॉल, ऑडियो और वीडियो दोनों फॉर्म में किए गए हैं। आईएसडी कोड के अनुसार, इन कॉल्स की लोकेशन अधिकतर मलेशिया, केन्या, वियतनाम और इथियोपिया जैसे देशों की होती है। फिलहाल, ये कॉल करने वाले कौन हैं और इनका एजेंडा क्या है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, व्हाट्सएप ने इस तरह के कॉल से बचने का तरीका बताया है और यूजर्स को अकाउंट को ब्लॉक करने और रिपोर्ट करने की सलाह दी है।
व्हाट्सएप ने कहा कि हम जो कुछ भी करते हैं उसके मूल में हमारे यूजर्स की सुरक्षा है और हमने यूजर्स को रिसोर्स और डिवाइसों के साथ सशक्त बनाने के लिए समर्पित प्रयास किए हैं जो उन्हें खुद को स्पैम से बचाने के लिए तैयार करते हैं। एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सर्विस के साथ व्हाट्सएप स्पैम को रोकने में सबसे आगे है।
पिछले कुछ वर्षों में हमने महत्वपूर्ण प्रोडक्ट निवेश किए हैं और यूजर्स जागरूकता अभियान शुरू किए हैं जो यूजर्स को सुरक्षित रहने के लिए सशक्त बनाते हैं। संदेहास्पद मैसेज और कॉल को ब्लॉक करना और रिपोर्ट करना स्पैम और ठगी से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है। यूजर्स को अज्ञात अंतरराष्ट्रीय या घरेलू फोन नंबरों से कॉल आती है तो उसे ब्लॉक करें और रिपोर्ट करना चाहिए।
- क्या WhatsApp चुपके से सुन रहा है आपकी प्राइवेट बातचीत?
- WhatsApp Alert: इस्तेमाल न करने पर भी व्हाट्सएप कर रहा माइक्रोफोन एक्सेस, सरकार करेगी जांच
- दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Tecno Camon 20 5G, कम कीमत में मिलेगा फ्लैगशिप कैमरा और डिस्प्ले
- Mobile Blast: केरल में युवक की जेब में फटा मोबाइल, गंभीर रूप से घायल, कहीं आप तो नहीं कर रहे यह गलती