JioCinema Premium सब्सक्रिप्शन लॉन्च, जानें प्लान की कीमत और फायदे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 May 2023 01:52 PM IST
सार

JioCinema Premium के तहत ग्राहकों को HBO स्टूडियो जैसे एक्सक्लूसिव कंटेंट मिलेंगे। JioCinema Premium में अब हाउस ऑफ ड्रैगन, Succession. Plus जैसे शोज भी मिलेंगे। JioCinema एप को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों एप पर डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
JioCinema Premium subscription plan launched in India check AND price details
JioCinema - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    JioCinema की प्रीमियम सर्विस भारत में लॉन्च हो गई है। आईपीएल के प्रसारण के साथ ही कहा जा रहा था कि JioCinema की प्रीमियम सर्विस जल्द लॉन्च होगी। अब कंपनी ने JioCinema प्रीमियम को लॉन्च कर दिया है। JioCinema पर FIFA World Cup और IPL 2023 के अलावा विक्रम वेधा जैसी ब्लॉकब्सटर फिल्में मिलेंगी।

    JioCinema Premium के तहत ग्राहकों को HBO स्टूडियो जैसे एक्सक्लूसिव कंटेंट मिलेंगे। JioCinema Premium में अब हाउस ऑफ ड्रैगन, Succession. Plus जैसे शोज भी मिलेंगे। JioCinema एप को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों एप पर डाउनलोड किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    JioCinema Premium सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमत 999 रुपये है। इस प्लान को आप किसी भी डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकेंगे। जियो सिनेमा को लेकर कंपनी ने हाई क्वालिटी वीडियो और ऑडियो क्वालिटी का दावा किया है। अपने प्लान को आप फैमिली और दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकेंगे। यह कंपनी की वार्षिक प्लान है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें