New Twitter CEO: लिंडा याकरिनो होंगी ट्विटर की नई सीईओ, मस्क ने किया एलान, छह हफ्ते में संभालेंगी काम

गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटनगुलाम अहमद
Sat, 13 May 2023 04:36 AM IST
सार

एलन मस्क ने ट्वीट किया, वह ट्विटर के नए सीईओ के रूप में लिंडा याकरिनो का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन
elon musk appoints linda yaccarino as new twitter ceo
linda yaccarino - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    अब सोशल मीडिया मंच ट्विटर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) लिंडा याकरिनो होंगी। एलन मस्क ने शुक्रवार को इसका एलान किया। बता दें कि लिंडा वर्तमान में एनबीसी यूनिवर्सल में विज्ञापन विभाग की प्रमुख हैं। वह छह हफ्ते में कंपनी ट्विटर जॉइन कर लेंगी।

    विज्ञापन उद्योग की अच्छी जानकारी

    लिंडा याकरिनो विज्ञापन राजस्व बढ़ाने में माहिर हैं। वे 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल मीडिया के साथ जुड़ी हैं। फिलहाल, वैश्विक स्तर पर कंपनी के विज्ञापन मामलों की अध्यक्ष हैं। इससे पहले कंपनी के केबल मनोरंजन और डिजिटल विज्ञापन बिक्री विभाग का नेतृत्व कर चुकी हैं। लिंडा याकरिनो के पास विज्ञापन और डिजिटल मार्केटिंग में 19 वर्ष का लंबा अनुभव है।

    विज्ञापन

    विज्ञापन राजस्व को बढ़ाना सबसे बड़ी चुनौती

    पिछले वर्ष मस्क द्वारा ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद उन्होंने दावा किया कि इसकी कीमत आधी 22 अरब डॉलर से कम रह गई है। इसी कारण वेरिफाइड अकाउंट सब्सक्रिप्शन सेवा भी शुरू की गई, लेकिन राजस्व नहीं बढ़ा। मस्क के लिए फिलहाल सबसे जरूरी विज्ञापन राजस्व को बढ़ाना है, ताकि कंपनी को मुनाफे में लाया जा सके। लिंडा की पढ़ाई की बात करें तो वह पेन स्टेट यूनिवर्सिटी की छात्रा रही हैं, जिन्होंने दूरसंचार का अध्ययन किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें