सच या झूठ: सरकार पढ़ रही है आपके सारे WhatsApp मैसेज, पढ़ें PIB ने क्या कहा?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 28 Aug 2024 05:33 PM IST
सार

सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मॉनिटर किया जाएगा। सभी व्हाट्सएप मैसेज सरकार द्वारा पढ़े जाएंगे और सभी कॉल की रिकॉर्डिंग होगी। आइए इस मैसेज की सच्चाई जानते हैं।

विज्ञापन
All Calls On WhatsApp And Phone Will Be Recorded Government know the Truth
WhatsApp Fact Check - फोटो : PIB

    विस्तार

    सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार द्वारा अब 'नए संचार नियम' के तहत सोशल मीडिया और फोन कॉल की निगरानी रखी जाएगी। सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को मॉनिटर किया जाएगा। सभी व्हाट्सएप मैसेज सरकार द्वारा पढ़े जाएंगे और सभी कॉल की रिकॉर्डिंग होगी। आइए इस मैसेज की सच्चाई जानते हैं।

    व्हाट्सएप और फोन कॉल के लिए नए संचार नियम कल से लागू होंगे :--

    01. सभी कॉल रिकॉर्ड की जाएंगी।

    विज्ञापन

    02. सभी कॉल रिकॉर्डिंग सहेज ली जाएंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    03. व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर और सभी सोशल मीडिया पर नजर रखी जाएगी।

    04. जो नहीं जानते उन्हें बता दें।

    05. आपके उपकरण मंत्रालय प्रणाली से जुड़े होंगे।

    06. सावधान रहें कि किसी को गलत संदेश न भेजें।

    07. अपने बच्चों, भाइयों, रिश्तेदारों, दोस्तों, परिचितों को बताएं कि आपकी उनकी देखभाल करनी चाहिए

    और शायद ही कभी सोशल साइट्स चलाते हैं।

    08. राजनीति या मौजूदा हालात पर सरकार या प्रधानमंत्री के सामने आपका कोई ऑडियो... मत भेजो।

    09. वर्तमान में किसी भी राजनीतिक या धार्मिक विषय पर संदेश लिखना या संदेश भेजना अपराध है... ऐसा करने पर बिना वारंट के गिरफ्तारी हो सकती है।

    10. पुलिस नोटिफिकेशन जारी करेगी... फिर साइबर क्राइम... फिर होगी कार्रवाई. यह बेहद गंभीर है।

    11. कृपया आप सभी समूह के सदस्य प्रशासक... कृपया इस विषय पर विचार करें।

    12. सावधान रहें कि गलत संदेश न भेजें और सभी को बताएं और इस विषय पर ध्यान दें।

    13. कृपया इसे साझा करें।

    प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने इस वायरल पोस्ट का फैक्ट चेक किया है और कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा इस तरह का कोई नियम लागू नहीं किया गया है। यह दावा पूरी तरह से फर्जी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें