Good Ending: एलन मस्क और मार्क जकरबर्ग की गले मिलते फोटो वायरल, ट्विटर के मालिक की आई प्रतिक्रिया
ट्विटर यूजर ने इन फोटो को लाल दिल वाले इमोजी के साथ "अच्छा अंत" कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। इन फोटो को एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है।

विस्तार
ट्विटर के मालिक एलन मस्क और मेटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग अपनी जुबानी जंग को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। एक-दूसरे को केज फाइट चैलेंज का जवाब देने के बाद यह चर्चा काफी बड़ गई है। इसके अलावा, ट्विटर के प्रतिद्वंद्वी के रूप में मेटा थ्रेड्स के लॉन्च ने आग में घी डालने का काम किया। मस्क ने जकरबर्ग पर "ट्विटर के ट्रेड सीक्रेट और अन्य बौद्धिक संपदा के गैरकानूनी दुरुपयोग" का आरोप लगाया। इस बीच, एक यूजर्स ने एआई- जनरेटेड एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों अरबपतियों के बीच दोस्ताना अंदाज को दिखाया गया है। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर के मालिक ने भी इस फोटो पर प्रतिक्रिया दी है।
सर डोगी ऑफ द कॉइन हैंडल नाम वाले एक ट्विटर यूजर ने एआई-जनरेटेड फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। फोटो में दोनों अरबपति समुद्र तट पर छुट्टियां मना रहे किसी जोड़े के फोटोशूट के जैसे दिख रहे हैं। दोनों अरबपति कैजुअल कपड़े - टी-शर्ट और डेनिम पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में वे हाथ पकड़कर समुद्र तट पर दौड़ते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे नेचुरल बैकग्राउंड में एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। दो अन्य तस्वीरों में दोनों अलग-अलग समुद्र तट पर पानी की बौछार करते नजर आ रहे हैं।
ट्विटर यूजर ने इन फोटो को लाल दिल वाले इमोजी के साथ "अच्छा अंत" कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। इन फोटो को एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है। फोटो नेटिजेंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। शेयर किए जाने के बाद से, पोस्ट को सात मिलियन बार देखा जा चुका है और 1.3 लाख लाइक्स मिले हैं। इन फोटो पर ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने भी प्रतिक्रिया दी है। टेस्ला और स्पेसएक्स प्रमुख ने वायरल हो रहे पोस्ट पर हंसते हुए इमोजी के साथ जवाब दिया।
- मुद्दे की बात: ऑफर के नाम पर मूर्ख बनाती हैं ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां, जान लें डील की सच्चाई
- BSNL ग्राहकों के लिए अच्छी खबर: पंजाब में लॉन्च हुई 4G बीटा सर्विस, 200 साइट्स पर ट्रायल शुरू
- चाइनीज कंपनी ला रही Nothing जैसा स्मार्टफोन! सीईओ कार्ल पेई ने दी कोर्ट जाने की चेतावनी
- 10 हजार से कम कीमत वाले स्मार्टफोन को बहुत सस्ते में खरीदने का मौका, 6,999 में मिलेगा सैमसंग का मोबाइल