चिंताजनक: 93% किशोर कर रहे हैं सोशल मीडिया का इस्तेमाल, हर दिन बिता रहे आठ घंटे
करीब 93% किशोर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं और इनमें 75% के पास खुद का कम-से-कम एक एक्टिव सोशल मीडिया अकाउंट है। आइए एक नजर डालते हैं इन आंकड़ों पर...

विस्तार
सोशल मीडिया आज सभी के लिए किसी नशे की तरह हो गया है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल देश-दुनिया में बेतहाशा बढ़ रहा है, लेकिन बच्चों और किशोरों में यह चिंताजनक है। किशोरों के बीच जहां सोशल मीडिया का कम होना चाहिए, वहां यह हर रोज अधिक ही हो रहा है। किशोर आज डिजिटल गैजेट जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप आदि के घीरे रहते हैं। ..
इंटरनेट पर इनकी उपस्थिति हद से ज्यादा हो गई है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक करीब 93% किशोर सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं और इनमें 75% के पास खुद का कम-से-कम एक एक्टिव सोशल मीडिया अकाउंट है। आइए एक नजर डालते हैं इन आंकड़ों पर.
- 93% से अधिक किशोर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।
- किशोरों द्वारा सोशल मीडिया पर बिताया गया औसत समय 4 घंटे 8 मिनट है।
- किशोर लड़कों की तुलना में किशोर लड़कियां सोशल मीडिया का अधिक इस्तेमाल कर रही हैं।
- 93% किशोर यूजर्स के साथ YouTube किशोरों के बीच सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है।
- ग्लोबल इंस्टाग्राम यूजर्स में से 8% की आयु 13 से 17 वर्ष के बीच है।
- 2022 में 18 से 19 साल के 67% बच्चे टिकटॉक पर एक्टिव थे।
- सबसे ज्यादा स्मार्टफोन यूजर्स वाले टॉप-10 देश
- AirPods: कैमरे वाले एयरपॉड्स पर काम कर रहा एपल, लीक रिपोर्ट में दावा
- Tariff Hike: निजी कंपनियों ने महंगे किए प्लान, BSNL ने लॉन्च किया सस्ता प्लान, 249 रु. में मिलेगा बहुत कुछ
- Cyber Attack: TeamViewer पर बड़ा साइबर अटैक, कॉर्पोरेट नेटवर्क में रशियन हैकर ने लगाई सेंध