Cyber Attack: TeamViewer पर बड़ा साइबर अटैक, कॉर्पोरेट नेटवर्क में रशियन हैकर ने लगाई सेंध
TeamViewer के मुताबिक हैकर्स के साथ किसी यूजर का डाटा नहीं लगा है और ना ही कंपनी की कोई महत्वपूर्ण जानकारी पहुंची है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीमव्यूअर रिमोट एक्सेस टूल के सबसे लोकप्रिय टूल है।

विस्तार
रिमोट एक्सेस के लिए इस्तेमाल होने वाले सॉफ्टवेयर TeamViewer पर बड़े साइबर अटैक की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक रशियन हैकर्स ने TeamViewer के कॉर्पोरेट नेटवर्क को हैक किया है। इसकी पुष्टि खुद कंपनी ने अपने एक बयान में की है। कंपनी ने दावा किया है कि इस हैकिंग को रूसी खुफिया विभाग के लिए काम करने वाले सरकार समर्थित हैकरों ने की है जिन्हें एपीटी29 (और मिडनाइट ब्लिजार्ड) के नाम से जाना जाता है।
जर्मनी की कंपनी ने कहा कि उसकी अब तक की जांच से पता चला है कि 26 जून को कॉर्पोरेट आईटी नेटवर्क एक कर्मचारी के अकाउंट के जरिए सेंध लगाई गई, हालांकि इस अटैक को उसके कॉर्पोरेट नेटवर्क पर ही रोक लिया गया। हैकर्स कंपनी के आंतरिक नेटवर्क और यूजर्स डाटाबेस तक नहीं पहुंच पाए, क्योंकि कंपनी सभी डाटाबेस को अलग-अलग रखती है।
TeamViewer के मुताबिक हैकर्स के साथ किसी यूजर का डाटा नहीं लगा है और ना ही कंपनी की कोई महत्वपूर्ण जानकारी पहुंची है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीमव्यूअर रिमोट एक्सेस टूल के सबसे लोकप्रिय टूल है।
- AI Studio: इंस्टाग्राम में आ रहा नया फीचर, बना सकेंगे खुद का एआई वर्जन
- AI Voice Clone: महिला ने आवाज बदलकर पड़ोसन को लगाया छह लाख का चूना, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Jio, Vi, Airtel: 600 रुपये तक महंगे हुए सभी कंपनियों के प्लान, यहां देखें पूरी लिस्ट
- Meta AI: व्हाट्सएप पर ऐसे करें इस्तेमाल, पाएं अपने सभी सवालों के जवाब, बनाएं एआई इमेज