AirPods: कैमरे वाले एयरपॉड्स पर काम कर रहा एपल, लीक रिपोर्ट में दावा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 01 Jul 2024 10:27 AM IST
सार

जाने-माने एनालिस्ट् Ming-Chi Kuo ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि Apple एक नए AirPods पर काम कर रहा है जिसमें इन बिल्ट कैमरा मिलेगा। इस एयरपॉड्स का मास प्रोडक्शन 2026 तक शुरू होगा यानी इसमें अभी डेढ़ साल का वक्त है।

विज्ञापन
Apple is working on AirPods with cameras start mass production by 2026
airpods - फोटो : APPLE

    विस्तार

    एपल अपने अनोखे और अलहदा प्रोडक्ट के लिए जाना जाता है। एपल के फीचर्स कमाल के होते हैं और किसी अन्य ब्रांड्स से अलग होते हैं। अभी तक मार्केट में ऐसा कोई ईयरबड्स नहीं है जिसमें कैमरा हो, लेकिन एपल इस सपने को साकार करने जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक एपल एक ऐसे AirPods पर काम कर रहा है जिसमें इन बिल्ट कैमरा मिलेगा।

    जाने-माने एनालिस्ट् Ming-Chi Kuo ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि Apple एक नए AirPods पर काम कर रहा है जिसमें इन बिल्ट कैमरा मिलेगा। इस एयरपॉड्स का मास प्रोडक्शन 2026 तक शुरू होगा यानी इसमें अभी डेढ़ साल का वक्त है।

    विज्ञापन

    एपल के नए AirPods में इनफ्रारेड कैमरा मिलेगा जो कि उसी टेक्नोलॉजी पर काम करेगा जिस पर आईफोन और आईपैड की फेस आईडी करती है। यह एपल के विजन प्रो प्रोजेक्ट की ही हिस्सा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें