सैमसंग ने अपने भारतीय ग्राहकों को दिया के-ड्रामा और के-पॉप का तोहफा

दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए माय गैलेक्सी ऐप पर कोरियन पॉप गाने और कोरियन ड्राम का उपलब्ध कराने की घोषणा की है। ऐसे में सैमसंग के ग्राहकों को माय गैलेक्सी ऐप में अब जल्द ही हिन्दी, अंग्रेजी के साथ-साथ कोरियन कंटेंट भी मिलेंगे। बता दें कि सैमसंग का माय गैलेक्सी ऐप एक मनोरंजन ऐप है जिसमें यूजर्स को म्यूजिक, गेम, वीडियो और ऑनलाइन टीवी जैसी सुविधाएं फ्री में मिलती हैं। इस ऐप में आपको खबरें भी मिलती हैं।
ये भी पढ़ेंः भारत में बंद हो सकता है TikTok, मद्रास हाईकोर्ट ने सरकार को दिया आदेश
सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी ऐप पर कोरियन कंटेंट के लिए केबीएस मीडिया के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत ब्लॉकबस्टर कोरियन ड्रामा जगलर्स, क्वीन फॉर सेवन डेज और मैनहोल को भारत में खासतौर पर माय गैलेक्सी ऐप पर उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही अब सैमसंग के यूजर्स BTS, Exo, BTOB, MONSTA-X सहित अन्य टॉप कलाकारों और बैंड्स के 750 से अधिक के-पॉप म्यूजिक वीडियो को भी माय गैलेक्सी ऐप पर देख सकेंगे।
ये भी पढ़ेंः WhatsApp Update: बिना इजाजत ग्रुप में किसी को जोड़ नहीं पाएंगे एडमिन, ऐसे करें सेटिंग
इसकी जानकारी देते हुए सैमसंग इंडिया के निदेशक प्रमोद मुंद्रा ने कहा, 'भारतीय युवाओं के बीच कोरियन सामग्री लोकप्रिय हो रही है। हम अपने उपभोक्ताओं के हितों और रुचियों को महत्व देते हैं और भारत में के-पॉप संस्कृति की बढ़ती लोकप्रियता में कतई संदेह नहीं है और इस लोकप्रियता को देखते हुए हम अपने ‘माय गैलेक्सी’ ऐप पर कोरियन सामग्री पेश करते हैं।'